हल्द्वानी में कोरोनावायरस कोविड-19 के लगातार बढ़ रहे मामलों के बाद प्रशासन और व्यापारियों की बैठक की आम सहमति से शनिवार को पूर्ण रूप से हल्द्वानी शहर का बाजार बंद रखने का निर्णय लिया गया था जिसका व्यापक असर आज देखने को मिला पूरे शहर के बाजार के साथ-साथ गलियों में भी दुकानें बंद रही इक्का-दुक्का दुकानें खुली रही तो उसे भी पुलिस और प्रशासन ने आग्रह करते हुए व्यापारियों ने उसे भी बंद कर दिय। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह और एसपी सिटी जगदीश चंद्र ने पूरे बाजार क्षेत्र का भ्रमण किया और लोगों को कोविड-19 कोरोनावायरस के प्रति जागरुक करते हुए सावधानी बरतने की अपील भी की।
गौरतलब है कि कोरोनावायरस कोविड-19 के पिछले साल के सारे रिकॉर्ड इस बार टूट गए शुक्रवार को ही नैनीताल जिले में 296 नए मामले आए साथ ही सुशीला तिवारी अस्पताल में विभिन्न बीमारियों से जूझ रहे और कोरोनावायरस से जूझ रहे 13 लोगों की मौत हो गई। लिहाजा प्रशासन लोगों से बार-बार इस बात की अपील कर रहा है कि कोविड-19 के नियमों का पालन करें जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकले साथ ही रात्रि कर्फ्यू भी पूरी तरह से पालन करें।

शहर को किया जा रहा सैनिटाइज
हल्द्वानी में कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों के बाद जहां शनिवार को पूरी तरह बाजार बंद रहे तो वहीं दूसरी तरफ नगर निगम ने व्यापक पैमाने पर टैंकरों के साथ पूरे शहर को सैनिटाइज किया शहर में लगातार बढ़ रहे संक्रमण को देखते हुए प्रशासन और व्यापारियों की बैठक में शनिवार को शहर का पूरा बाजार बंद रखने का निर्णय लिया गया था जिसके बाद आज बाजार बंद होते ही नगर निगम प्रशासन स्वास्थ्य विभाग पुलिस सहित सभी अधिकारियों ने शहर में निरीक्षण करते हुए टैंकर के माध्यम से पूरे शहर में सैनिटाइजेशन अभियान चलाया साथ ही लोगों को जागरूक भी किया और कोरोनावायरस कोविड-19 के बचाव के तरीके अपनाने की अपील भी की गौरतलब है कि शहर में अभी भी 2 दर्जन से अधिक इलाके कंटेनमेंट जोन है लगातार संक्रमण बढ़ रहा है यही वजह है कि प्रशासन अब सख्ती दिखाने के साथ-साथ कोरोना के इस चक्र को तोड़ने की तैयारी कर रहा है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
1 thought on “हल्द्वानी- कोरोना के दहशत का सन्नटा, पूरा बाजार बंद, ऐसे रहा है सैनिटाइजेशन”
Comments are closed.



हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप का हुआ समापन, अलग-अलग वर्गों में इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी
उत्तराखंड: रामनगर तहसील में मंडलायुक्त दीपक रावत का निरीक्षण, दाखिल-खारिज के मामलों पर जताई नाराजगी
दिल्ली से लौटते ही आपातकालीन केंद्र पहुंचे CM धामी, 179 ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स के रेस्क्यू की ली जानकारी
गल्ले तोड़े, नकदी उड़ाई और AC आउटर ले गए…हल्द्वानी में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
चीन में उत्तराखंड का नाम रोशन, सानिया और पार्थ ने WorldSkills 2026 में भारत को दिलाए दो सिल्वर
उत्तराखंड: केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा: पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आया 5 साल का बच्चा, मौके पर मौत !
उत्तराखंड की युवती से मुंबई में रेप: फिल्म एकेडमी संचालक और पत्नी के खिलाफ पुलिस में शिकायत
उत्तराखंड: हल्द्वानी के शिवम धपोला ने CBSE राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
उत्तराखंड : राहत: वार्ता के बाद बैंक कर्मचारियों की हड़ताल टली, ग्राहकों को बड़ी राहत 

9636301048