उत्तराखंड में कोरोनावायरस कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए एक के बाद एक विश्वविद्यालयों की परीक्षाएं स्थगित हो रही है सबसे पहले सीबीएसई बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा स्थगित की जिसके बाद राज्य में स्टाफ नर्स की भर्ती परीक्षा और सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा भी स्थगित कर दी गई यही नहीं कुमाऊं विश्वविद्यालय में भी अपनी परीक्षाएं स्थगित कर दी और अब तकनीकी विश्वविद्यालय द्वारा इंजीनियरिंग कॉलेजों की भी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई है उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी द्वारा सभी सम्बद्ध संस्थानों को परीक्षा नियंत्रक पीके अरोड़ा ने आदेश जारी कर दिए हैं।
जारी आदेश में कहा गया है कि कोरोना संक्रमण की वजह से तकनीकी विश्वविद्यालय से संबद्ध संस्थानों मैं 22 अप्रैल से प्रस्तावित सेमेस्टर परीक्षा स्थगित कर दी गई है कोरोनावायरस कोविड-19 के अगले हालातों को देखते हुए नई परीक्षा समय सारणी अति शीघ्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी फिलहाल 2 मई तक विश्वविद्यालय ने परीक्षाएं स्थगित कर दी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप का हुआ समापन, अलग-अलग वर्गों में इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी
उत्तराखंड: रामनगर तहसील में मंडलायुक्त दीपक रावत का निरीक्षण, दाखिल-खारिज के मामलों पर जताई नाराजगी
दिल्ली से लौटते ही आपातकालीन केंद्र पहुंचे CM धामी, 179 ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स के रेस्क्यू की ली जानकारी
गल्ले तोड़े, नकदी उड़ाई और AC आउटर ले गए…हल्द्वानी में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
चीन में उत्तराखंड का नाम रोशन, सानिया और पार्थ ने WorldSkills 2026 में भारत को दिलाए दो सिल्वर
उत्तराखंड: केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा: पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आया 5 साल का बच्चा, मौके पर मौत !
उत्तराखंड की युवती से मुंबई में रेप: फिल्म एकेडमी संचालक और पत्नी के खिलाफ पुलिस में शिकायत
उत्तराखंड: हल्द्वानी के शिवम धपोला ने CBSE राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
उत्तराखंड : राहत: वार्ता के बाद बैंक कर्मचारियों की हड़ताल टली, ग्राहकों को बड़ी राहत 
