हल्द्वानी। हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के सिंधी चौराहा स्थित होलिका ग्राउंड पर लगी भक्त प्रहलाद की करीब सवा फीट की मूर्ति टूटने के बाद सोमवार की रात जमकर हंगामा हुआ। कुछ संगठन समेत अन्य लोग बड़ी संख्या में होलिका ग्राउंड में एकत्र होना शुरू हो गए और नारेबाजी करने लगे। भीड़ जुटने की सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी, एसपी सिटी प्रकाश चंद्र, सीओ नितिन लोहनी, कोतवाल राजेश कुमार यादव, एसओ वनभूलपुरा नीरज भाकुनी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसी बीच देर रात कुछ संगठन एवं अन्य स्थानीय लोगों ने होलिका ग्राउंड से वनभूलपुरा की ओर जाने वाले मार्ग पर जुलूस भी निकाला और जमकर नारेबाजी की।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस को मंगलवार सुबह 11 बजे तक आरोपी की गिरफ्तारी करने का अल्टीमेटम दिया। इसके साथ ही होलिका ग्राउंड के चारों तरफ लगने वाले ठेलों को नियमित तौर पर हटाने की मांग प्रशासन और पुलिस के सामने रखी है। देर रात करीब 11 बजे तक भारी पुलिस बल की मौजूदगी में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी यहां जमा लोगों को समझाकर हटाने में सफल रहे। वहीं कोतवाली पुलिस ने खुद अपनी ओर से इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: लेन-देन में हुआ विवाद, कपड़े की दुकान पर ग्राहक पर कैंची से हमला
उत्तराखंड में बारिश, आंधी, ओलावृष्टि के लिए हो जाए तैयार, मौसम विभाग की चेतावनी
लालकुआं: प्रशासन की पहल, घर-घर पहुंची रसोई गैस, लोगों ने जताया आभार
हल्द्वानी : आदेश के बावजूद सिलेंडरों लेने गैस गोदाम में लगी भीड़, मौके पर एसडीएम तहसीलदार और थाना प्रभारी…
उत्तराखंड: सल्ट में दर्दनाक सड़क हादसा, कार 60 मीटर गहरी खाई में गिरी -पीएनबी के हेड कैशियर की मौत
हल्द्वानी: मुखानी क्षेत्र की लाखों की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी : पंद्रहवें किताब कौतिक की तैयारियां पूरी, उत्थान मंच मैदान में उपलब्ध रहेंगी लगभग 80 हजार किताबें
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कथित व्लॉगर ज्योति समेत 11 पर FIR दर्ज
देहरादून :(बड़ी खबर) दून समेत आठ जिलों में आज बारिश
उत्तराखण्ड:(दुखद) बोलेरो खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत, पांच घायल 

