हल्द्वानी में भाजपा पार्षद तन्मय रावत की गिरफ्तारी के बाद कोतवाली में जमकर हंगामा हुआ गिरफ्तारी का विरोध करने पहुंचे हल्द्वानी के मेयर जोगिंदर पाल सिंह रौतेला और दर्जा राज्यमंत्री तरुण बंसल सहित भारी संख्या में भाजपा नेताओं ने पुलिस के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया इस दौरान पुलिस से भाजपा नेताओं की तीखी नोकझोंक भी हुई ।

दरअसल भाजपा पार्षद तन्मय रावत द्वारा रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ और मारपीट की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया था वहीं कोतवाली में प्रदर्शन कर रहे भाजपा नेताओं ने कहना है कि पुलिस ने जानबूझकर बदले की की भावना से यह कार्य किया है। जूनियर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने बताया कि पार्षद का आपस में विवाद हुआ था और वह कोई ऐसा मामला नहीं था कि पुलिस उसको कोर्ट के बाहर से उठाकर यहां गिरफ्तारी दिखाने के लिए लेकर आई। एक चुने हुए जनप्रतिनिधि के साथ इस तरह का पुलिस का व्यवहार बिल्कुल भी ठीक नहीं है। और जब तक कोतवाल का तबादला नहीं हो जाता तब तक वह अनिश्चितकालीन धरने पर कोतवाली पर ही बैठे रहेंगे धरने पर बैठे भाजपा मेयर जोगिंदर रौतेला ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की लगातार उपेक्षा हो रही है पुलिस किसी भी मामले में भाजपा जनप्रतिनिधियों की नहीं सुनती, लिहाजा ऐसे अधिकारियों के खिलाफ जब तक कार्यवाही नहीं होगी तब तक वह धरने पर बैठे रहेंगे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां एक और भ्रष्टाचारी 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गरफ्तार
उत्तराखंड: अक्टूबर तक पूरी हों कुंभ 2027 की तैयारियां – मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी से मिले प्रसून जोशी, उत्तराखंड में फिल्म निर्माण पर चर्चा
उत्तराखंड: देहरादून मे हुई प्रशासनिक बड़ी बैठक, कामों की समयसीमा तय
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) निजी भूमि पर निजी बाजार संचालित करने के इच्छुक के लिए बन गई पॉलिसी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर नीद से जागा आबकारी विभाग, पकड़ने लगा कच्ची
किच्छा: किच्छा चीनी मिल बन्दी की प्रथम सूचना:
उत्तराखंड : रेत से भरे डंपर ने बाइक सवार को कुचला,गुस्साई भीड़ ने डंपर में आग लगा दी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) SDM कोर्ट पर विधायक सुमित जमीन में बैठे 
