Haldwani News- हल्द्वानी पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने लालकुआं से काठगोदाम तक राष्ट्रीय राजमार्ग की हो रही दुर्दशा के खिलाफ मौन उपवास रखकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता यशपाल आर्य, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता उपवास पर बैठे। मीडिया से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि वर्तमान सरकार में सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे बने हैं जो कि सरकार की आपराधिक कृत्य के समान है, उन्होंने कहा कि सरकार ने इस एनएच की दुर्दशा की है जो सरकार की अपराधिक स्तर की उपेक्षा है।
रोजाना लाखों पर्यटक जब नैनीताल में प्रवेश करते होंगे तो उन्हें कैसा महसूस होता होगा ? यह सरकार की अकर्मण्यता है या नालाईकी है कि सारे देश में राज्य की सड़कों को लेकर खराब संदेश जा रहा है। वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि यह कुमाऊं को जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग है और इसकी दुर्दशा किसी से छिपी नहीं है यशपाल आर्य ने कहा कि न सिर्फ नेशनल हाईवे बल्कि राज्य के स्टेट हाईवे भी जर्जर हालत में है लेकिन यह सरकार कोई काम नहीं कर रही है इनको विकास से कोई लेना देना नहीं है उन्होंने कहा कि यह सरकार जो वायदे करती है उसे पूरा नहीं करती है।
इस दौरान मुख्य रूप से कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता बीना जोशी, जिला अध्यक्ष सतीश नैनवाल, खजान पांडे, गोपाल सिंह रावत, संध्या डालाकोटी, हरेंद्र बोरा, चेयरमैन लालचंद, पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा, लाल कुआं नगर अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह, हेमवती नंदन दुर्गापाल, कविता बिष्ट, गिरधर बम, जीवन कबड़वाल, राजेंद्र खंनवाल, सहित सैकड़ो कांग्रेसी उपस्थित थे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी:(बड़ी खबर) विधानसभा चुनाव में कूदे शंकर कोरंगा ने किया ‘Gen-Z संवाद, टिकट पर बोले
उत्तराखंड: 2 महीने पहले हुई थी शादी, आज हो गई संदिग्ध मौत
हल्द्वानी : मीडिया 11 ने भाजपा युवा मोर्चा को 7 विकेट से हराया, रक्षित टंडन की नाबाद 31 रनों की पारी बनी जीत की हीरो
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश 
