Haldwani News- बरेली रोड से आने वाले व पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले भार वाहक वाहन मण्डी बाईपास होण्डा शोरूम तिराह से टीपी नगर तिराह से देवलचौड तिराह पर आयेगे ओर यही से रामपुर रोड की ओर से आने वाले व पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले भार वाहक वाहन देवलचौड़ तिराहे से गैस गोदाम रोड होते हुए लालडांट से पनचक्की तिराहे से कॉलटैक्स, नारीमन काठगोदाम से अपने गन्तव्य को जायेंगे।
2- कालाढूंगी रोड से आने वाले व पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले भार वाहक वाहन लालडॉट तिराहे से डायवर्ट होकर पनचक्की तिराहे से कॉलटैक्स, नारीमन काठगोदाम से अपने गन्तव्य को जायेंगे।
3- पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाले भार वाहक वाहन बरेली रोड को नारीमन तिराहा, खेड़ा तिराहा, तीनपानी बाईपास तिराहा से तथा कालाढूंगी/रामपुर रोड को जाने वाले वाहन कॉलटैक्स तिराहा से पनचक्की से लालडॉट होते हुए अपने गन्तव्य को जायेंगे। शहर में किसी भी प्रकार का भार वाहक वाहन प्रवेश नहीं करेगा।

स्थापना दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले वाहनों का रूट एवं पर्किग:-
1- स्थापना दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित हो रहे राज्य आन्दोलनकारी, अल्मोड़ा अर्बन बैंक मार्ग का प्रयोग कर मिनी स्टेडियम पहुॅचेंगे, जिनके वाहन एच0डी0 फाउण्डेशन स्कूल में पार्क किये जायेंगे।
2- स्थापना दिवस में शामिल हो रहे अतिथिगण के वाहनों के लिए भूतपूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड परिसर की आरक्षित पार्किंग में पार्क किये जायेंगे।
3- कार्यक्रम में शामिल होने वाले मीडिया कर्मियों के वाहन कार्यालय लोक निर्माण विभाग के परिसर में पार्क किये जायेंगे।
4- राजकीय वाहन तहसील हल्द्वानी परिसर में पार्क किये जायेंगे।
5- कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले स्कूली कलाकारों/स्कूली बच्चों, दल के सदस्यों को ओके होटल के पास उतार कर वाहन रामलीला मैदान में पार्क किये जायेंगे।
6- कार्यक्रम में शामिल हो रहे अतिथि एवं सम्रान्त नागरिकों के वाहन रामलीला मैदान तथा एच0डी0 फाउण्डेशन स्कूल में पार्क किये जायेंगे।
7- नैनीताल बैंक तिराहे से अर्बन बैंक तिराहे का यह मार्ग दिनांक-10.11.2021 को सामान्य यातायात के लिए प्रतिबन्धित रहेगा। इस मार्ग में समारोह में शामिल हो रहे राज्य आन्दोलनकारी एवं अतिथियों की आवाजाही रहेगी।
8- दिनांक-10.11.2021 को काठगोदाम/दमुवाढूंगा के ऑटो नगर निगम/एस0डी0एम0 कोर्ट परिसर से ही संचालित रहेंगे व पार्किंग वर्कशॉप लाईन में करेंगे।
9- लामाचौड़/कुसुमखेड़ा से आ रहे टैम्पो पूर्व की भॉति जेल रोड तिराहे से संचालित होंगे।
10- कालाढूंगी रोड से नैनीताल रोड पर प्रवेश चाहने वाले वाहन नबावी रोड से कलावती तिराहा से कुल्यालपुरा चौराहा से तिकोनिया चौराहा/डिग्री कॉलेज से नैनीताल रोड में प्रवेश करेंगे।
11- रामपुर रोड से आने वाले वाहन सुशीला तिवारी से क्रियाशाला, मुखानी रोड से संचालित होंगे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



CM धामी ने शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी छात्रों को मिली छात्रवृत्ति; बोले- शिक्षक बनाते हैं देश का भविष्य
उत्तराखंड में SIR पर बड़ा अपडेट, 24.29 लाख नोटिसों की सुनवाई पूरी; अब DSE-PSE की बारी
कुंभ 2027 से पहले उत्तराखंड को बड़ी सौगात, केंद्र ने आवंटित किया 8,029 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न
हल्द्वानी- शुद्धिकरण मामले में FIR दर्ज
उत्तराखंड: बाड़े में घुसा आवारा कुत्तों का झुंड, दहशत में मची भगदड़; 33 भेड़-बकरियां मरीं
मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम में पैतृक जमीन बेचने का आरोप, न्याय के लिए दर-दर भटक रहा परिवार
देहरादून ने मारी बड़ी छलांग, स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देशभर में 12वें नंबर पर पहुंची राजधानी
उत्तराखंड: छात्र-छात्रा की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, एक ही गांव के थे दोनों
चमोली के मेला मैदान में रेलिंग से लटके मिले 2 शव 
