काशीपुर- महानगर के आईटीआई क्षेत्र में धर्म छुपाकर किए गए प्रेम प्रसंग के बाद दुष्कर्म की हुई शिकार युवती अब अपने को कोस रही है युवक द्वारा जबरदस्ती अगवा कर कर साथ ले जाने पर युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। युवती ने आईटीआई थाना पुलिस को तहरीर देकर युवक पर धर्म छिपाकर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
आईटीआई थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि लगभग 6 महीने पहले वह अपनी नानी के घर एक शादी समारोह में शामिल होने गई थी। जहां उसकी मुलाकात एक युवक से हुई जिसके अपना नाम सोनू बताया। दोनों की मुलाकात प्रेम प्रसंग में बदल गई। इस दौरान युवक ने उसे शादी करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके कुछ कहीने बाद युवक ने उसे बताया कि उसका नाम सोनू नहीं बल्कि भूरा पुत्र इदरीश है और वह गोधन, दलपतपुर जिला मुरादाबाद का रहने वाला है। उसकी हकीकत पता चलने के बाद युवती ने उससे बातचीत करना बंद कर दिया। लेकिन कल रविवार 7 नवंबर को युवक उसके गांव पहुंच गया। युवती काशीपुर से खरीदारी कर वापस अपने घर आ रही थी।
आरोपी सोनू उर्फ भूरा ने उसे जबरदस्ती अपनी बाइक पर बैठा लिया और अपने साथ ले जाने लगा। जिस पर युवती ने शोर मचाया तो मौके पर ग्रामीण एकत्र हो गये और उन्होंने युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।आईटीआई थानाध्यक्ष विद्यादत्त जोशी ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर आरोपी भूरा के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला
उत्तराखंड: पेंशनरों और सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, बैंक हड़ताल से पहले खाते में आएगा भुगतान 
