उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के डालनवाला कोतवाली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां 13 साल की नाबालिक से रिश्तेदार युवक दुष्कर्म करता रहा और इस बात का पता तब चला जब नाबालिक गर्भवती हो गई परिजनों को इसकी खबर मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है जिसके आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक डालनवाला कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक महिला लोगों के घरों में काम करती है और उसका पति टिहरी क्षेत्र में नौकरी करता है। जनवरी के महीने में बिजनौर से उनका एक रिश्तेदार युवक रोजगार की तलाश में देहरादून आया था और उन्हीं के साथ रहने लगा। रोजाना महिला काम पर चली जाती थी जिसके बाद महिला की बेटी और रिश्तेदार युवक घर पर रहते थे, मार्च में युवक देहरादून से चला गया, वही 7 महीने बाद जब लड़की की तबीयत खराब हुई, तो परिजनों ने अल्ट्रासाउंड कराने ले गए, तब पता चला कि वह 7 साल की गर्भवती है। जब परिजनों ने लड़की से पूछा तो उसने आपबीती बताई कि रिश्तेदार युवक अक्सर उससे दुष्कर्म करता था । साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था इसी वजह से आज तक उसने यह बात किसी को नहीं बताई। वहीं परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी में जुट गई है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 
