हल्द्वानी- मौसम विभाग की भविष्यवाणी सच साबित हुई है। नैनीताल जिले में रेड अलर्ट के चलते मूसलाधार बरसात भी शुरू हो चुकी है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की तरफ से जारी रिपोर्ट में पिछले 24 घंटे में नैनीताल जिले में औसतन 40 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई है। जिसमें सबसे ज्यादा 154 मिलीमीटर बारिश हल्द्वानी में रिकॉर्ड की गई है। जिसके बाद नैनीताल सुनील आकर में 55 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। इसके अलावा बेतालघाट में 26 और रामनगर में 16 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई है।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के रिपोर्ट के मुताबिक बरसात के चलते सबसे ज्यादा कोसी नदी में 4414 क्यूसेक पानी चल रहा है। इसके बाद गोला नदी में 1138 विषयक पानी का डिस्चार्ज है। और नंधौरनदी में 642 क्यूसेक पानी चल रहा है। अगर नुकसान की बात की जाए तो जिले में दो राजमार्ग और आठ आंतरिक राजमार्ग बंद हैं जिनको खोलने का प्रयास किया जा रहा है। गर्जिया और बेतालघाट राजमार्ग बंद हो चुका है वही भंडारापानी और तल्लीसेठी राजमार्ग भी बंद है। इसके अलावा भुजियाघाट सूर्या गांव आंतरिक मार्ग, भोर्सा पिनरो आंतरिक मार्ग, हरीश ताल मोटर मार्ग, डॉलकन्या- गोनीयारों मोटर मार्ग सहित कई मोटर मार्ग बंद है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी भुवन गुणवंत ने एक बार फिर लहराया परचम
हल्द्वानी: बार एसोसिएशन हल्द्वानी के चुनाव परिणाम देर रात घोषित
देहरादून: 32 बेसिक शिक्षकों की एलटी कैडर में पदोन्नति
Uttrakhand: प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों में बदले निरीक्षक
हल्द्वानी : हल्द्वानी से लापता हुए 3 स्कूली छात्र
उत्तराखंड खनन विभाग को मिला गोल्ड अवॉर्ड
उत्तराखंड: 25 हजार की घूस लेते पकड़ा गया फारेस्टर, सतर्कता टीम का बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: जनता की शिकायतों पर सख्त आयुक्त, तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश
रुद्रपुर :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का “मिशन संवाद” हो रहा सफल
सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज 

