देहरादून- उत्तराखंड में मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज राज्य के 9 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट है लिहाजा इन सभी 9 जिले जिनमें देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर, बागेश्वर पिथौरागढ़, हरिद्वार में स्कूल और आगनबाडी भी बंद किए गए हैं। इन सभी जिलों में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अंदेशा जताया गया है मौसम विभाग में आपदा प्रबंधन तंत्र और सरकार को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।
मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश की चेतावनी के साथ ही सतर्कता बरतने की सलाह भी दी गई है भारी बारिश के रेड अलर्ट के चलते राज्य के सभी जिलों के जिलाधिकारियों ने अपने जिले में आपदा प्रबंधन केंद्र और सरकारी तंत्र को चौबीसों घंटे अलर्ट मोड पर बचाव राहत कार्य के लिए क्विक रिस्पांस देने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा भूस्खलन संभावित क्षेत्र में पहले से लोक निर्माण विभाग द्वारा 396 जेसीबी और पोकलैंड मशीन तैनात की गई है नदी, नहर, कल्वट, नाले और रपटे इन सभी से लोगों को दूर रहने की सलाह दी गई है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास
देहरादून : लालकुआं को नगरपालिका या नगर निगम बनाने, रेलवे फाटक पर ROB, बस स्टेशन और नहरों के पुनर्निर्माण की उठाई गई मांग
उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने देशभर में बढ़ाया मान, AI हैकाथॉन में जीता 1 लाख का पुरस्कार
उत्तराखंड: कैंचीधाम के जाम पर केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा सख्त, वैकल्पिक रास्ते और पार्किंग बनाने के दिए निर्देश
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में श्रमिक कैंपों को लेकर विवाद, वन अधिकार संगठन ने दी काम बंद करने की चेतावनी
काशीपुर- कुंडा क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत, टुक टुक के उड़े परखच्चे
सीएम धामी की मौजूदगी में एक छत के नीचे मिलीं कई सुविधाएं, 500 से ज्यादा श्रमिक परिवारों को लाभ
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने पर दिखा खास नजारा, पाकिस्तान से भी पहुंचा 40 श्रद्धालुओं का जत्था
उत्तराखंड में यहाँ महिला एएसआई 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
उत्तराखंड : IFS के तबादले, आदित्य रत्न को हल्द्वानी की जिम्मेदारी 
