भारत मौसम विभाग, देहरादून द्वारा आज दिनांक 30 जुलाई, 2024 की सायं को जारी किये गये मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनॉक 31.07.2024 से 01.08.2024 तक जनपद नैनीताल में कही-कहीं भारी से अत्यन्त भारी, कुछ जगह पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने के साथ कहीं-कही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर (रेड एलर्ट) की सम्भावना व्यक्त की गई हैं। वर्तमान समय में जनपद के समस्त (पर्वतीय एवं मैदानी) क्षेत्रों में कहीं-कहीं वर्षा हो रही है जिसके फलस्वरूप नदियों/नालों / गधेरों में तेज जल प्रवाह आने की सम्भावना है। तत्क्रम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर दिनांक 31.07.2024 (बुद्धवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में 01 दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश पारित किये जाते हैं।
अतः मौसम विभाग द्वारा जारी एलर्ट को देखते हुए दिनांक 31.07.2024 (बुद्धवार) को जनपद नैनीताल क्षेत्रान्तर्गत समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाएं) एवं समस्त आगनवाड़ी केन्द्र शैक्षणिक कार्यों हेतु बंद रहेंगे। विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान
कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, 1500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता
उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
कैंची धाम जाने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 6 से 8 नवंबर तक बदले रहेंगे रूट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी
उत्तरकाशी: भीषण सड़क हादसा: नदी में गिरी इनोवा कार, चार लोगों की मौत, एक गंभीर
देहरादून: भीषण सड़क हादसा: कार पर पलटा कंटेनर, चार लोगों की दर्दनाक मौत 
