हल्द्वानी : तहसीलदार हल्द्वानी कुलदीप पाण्डे ने अवगत कराया कि तहसीलदार कार्यालय हल्द्वानी में दिनांक 27 जनवरी 2026 को खुली बोली के माध्यम से नीलामी का आयोजन किया गया। जिसमें परियोजना प्रबन्धक ब्रिडकुल की बकाया धनराशि मु. 3,01,03,000.00 जमा न करने पर बकायेदार धनंजय गिरी पुत्र जटाशंकर गिरी निवासी सुभाष नगर हल्द्वानी के नाम की अचल सम्पत्ति ग्राम मल्ली बमौरी तहसील हल्द्वानी के हाल खतौनी खाता संख्या संख्या-11 के खसरा संख्या 217 मि. रकबा 0.030 है. भूमि को परगना अधिकारी/असिस्टैन्ट कलैक्टर प्रथम श्रेणी हल्द्वानी के ज०वि० आकार पत्र 74 (नियम 282) के आदेश दिनांक 26.12.2025 जारी कर 30 दिवस के पश्चात् नीलामी तिथि दिनाँक 27. 01.2026 नियत की गयी। जिसमें तहसीलदार हल्द्वानी को नीलामी अधिकारी नामित किया गया। नीलामी में कुल 09 बोलीदाताओ के द्वारा प्रतिभाग किया गया।
बोली के दौरान दो प्रतिभागी बोली के समय नीलामी स्थल पर उपस्थित नहीं हुए। नीलामी कार्यवाही के दौरान तीसरे चक्र में सर्वोच्च बोली मु० 1,16,50000.00 (एक करोड सोलह लाख पचास हजार रू.) खीमानन्द सनवाल पुत्र हीराबल्लम सनवाल निवासी पंत पार्क सुभाष नगर हल्द्वानी के द्वारा लगाई गयी। 1.16,50000.00रु. से ऊपर अन्य किसी भी बोलीदाता द्वारा बोली न लगाये जाने के कारण खीमानन्द सनवाल पुत्र हीराबल्लभ सनवाल नि० पत पार्क सुभाषनगर हल्द्वानी के पक्ष में नीलामी की संस्तुत्ति की गयी। सर्वोच्च बोली का 25 प्रतिशत धनराशि का भुगतान बोलीदाता द्वारा चैक के माध्यम से नीलामी स्थल पर किया गया। जिसका पत्र नीलामी के 30 दिवस पश्चात् विक्रय पत्र सर्वोच्च बोलीदाता के पक्ष में किया जायेगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, फंदे से लटका मिला शव
देहरादून :(बड़ी खबर) नीट की परीक्षा देने फ्री में जाएंगे अभ्यर्थी
उत्तराखंड : इस जिले में 7 हजार से अधिक राशनकार्ड निरस्त किए
उत्तराखंड: घर से 20 मीटर दूर घात लगाए बैठा था बाघ, महिला पर अचानक बोला हमला
उत्तराखंड : NEET में चयन न होने से निराश छात्रा ने दी जान, परिवार सदमे में
उत्तराखंड : बिजली और सिंचाई दोनों में मिलेगा लाभ, किशाऊ परियोजना पर बनी सहमति
उत्तराखंड: विनोद कश्यप हत्याकांड में ताबड़तोड़ दबिश, कई ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी
उत्तराखंड: घर की जिम्मेदारी उठाने गया था परदेस, लौटी मौत की खबर
उत्तराखंड से दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनें डायवर्ट, यात्रियों के लिए अहम अपडेट 
