बड़ी खबर : चुनाव आयोग की पहल, उत्तराखंड में मतदाता मैपिंग अभियान को मिली रफ्तार
देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में उत्तराखंड में प्री-एसआईआर (Special Intensive Revision से पहले की गतिविधियां) के तहत 1 फरवरी से 15 फरवरी 2026 तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के दूसरे चरण में युवा और महिला मतदाताओं की मैपिंग को प्राथमिकता दी जाएगी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम के निर्देशन में चल रहे इस अभियान के पहले चरण में अब तक प्रदेश के करीब 75 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी कर ली गई है। निर्वाचन विभाग के अनुसार यह प्रक्रिया राज्य में मतदाता सूची को अधिक सटीक और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से की जा रही है।
2003 की मतदाता सूची से हो रही है मिलान प्रक्रिया
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान मतदाता सूची की 2003 की मतदाता सूची से मैपिंग की जा रही है, ताकि पात्र मतदाताओं का सही सत्यापन सुनिश्चित किया जा सके और किसी भी प्रकार की त्रुटि को समय रहते सुधारा जा सके।
बीएलओ आउटरीच अभियान में सहयोग की अपील
निर्वाचन विभाग ने मतदाताओं से अपील की है कि वे बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) द्वारा किए जा रहे आउटरीच अभियान में पूरा सहयोग करें। इससे मतदाता सूची को अद्यतन करने की प्रक्रिया को समय पर और प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सकेगा।
राजनीतिक दलों से बीएलए नियुक्त करने का आग्रह
इसके साथ ही निर्वाचन विभाग ने मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों से आग्रह किया है कि वे सभी बूथों पर शत-प्रतिशत बूथ लेवल एजेंट (BLA) नियुक्त करें, ताकि चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनी रहे।
निर्वाचन आयोग का यह कदम आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए मतदाता सूची को मजबूत और त्रुटिरहित बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे
धामी सरकार का फिर चला बुलडोजर, उत्तराखंड में यहाँ सरकारी जमीन पर बनी मजार हटाई
उत्तराखंड: दूषित पानी से मचा हड़कंप, धामी सरकार ने 6 इंजीनियरों को किया सस्पेंड
देहरादून:(बड़ी खबर) ज्योलीकोट दूषित पेयजल प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, कई अधिकारी निलंबित
उत्तराखंड: सरकारी जमीनों पर बने मस्जिद-मदरसे और ईदगाहों की जांच तेज, सामने आए कई मामले
नैनीताल में ‘Selfie With Jute Bags’ अभियान, नंदा देवी महोत्सव में लोगों ने दिया प्लास्टिक छोड़ने का संदेश
उत्तराखंड: यहां पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति फरार,
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 165 मामलों का निस्तारण
SIR को लेकर हल्द्वानी में बड़ी बैठक, राजनीतिक दलों के सवालों का अधिकारियों ने दिया जवाब
बॉलीवुड की दुनिया में लालकुआं की नन्हीं कलाकार ने मचाया धमाल, 
