हल्द्वानी-(बड़ी खबर) यहां कपड़ा व्यापारी के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल स्वाहा

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Haldwani News: शहर के एक कपड़े व्यापारी के गोदाम में भीषण आग लग गई जिससे व्यापारी को काफी नुकसान हुआ है। थोक कपड़ा व्यापारी के घर में शनिवार देर रात अचानक आग लग गई कॉलोनी की महिलाओं ने छत पर आग धधकती देखकर सूचना दी। इसके बाद कपड़ा व्यापारी ने पुलिस और अग्निशमन विभाग को जानकारी दी। मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मसूरी में बजेगी शहनाई! Kuldeep yadav की शाही शादी में जुटेंगे क्रिकेट के बड़े सितारे

प्राप्त समाचार के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र के कालाढूंगी मार्ग स्थित पंजाबी कॉलोनी निवासी सुशील कुमार अग्रवाल कपड़ों के थोक विक्रेता हैं। सुशील अग्रवाल ने बताया कि शनिवार रात करीब 10:20 बजे परिवार के साथ खाना खाकर घर के दरवाजे में ताला डाल कर सोने की तैयारी कर रहे थे। उसी समय कॉलोनी में टहल रहीं कुछ महिलाओं ने घर की ऊपरी मंजिल पर आग लगने की बात कही। आनन-फानन में वे परिजनों को लेकर घर से बाहर निकले और धधकती आग देखकर हैरान रह गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग

अग्निशमन विभाग और कोतवाली पुलिस को जानकारी मिलते ही एफएसओ गोविंद राम आर्या पूरी दमकल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू किया। रेस्क्यू अभियान में दमकल की तीन बड़ी गाड़ियां और बैगपैक सेट की मदद लेनी पड़ी। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया लेकिन तब तक लाखों का माल जलकर राख हो चुका था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : एलएलसी 2026: इंडिया टाइगर्स ने रॉयल राइडर्स पंजाब को 20 रनों से हराया

कपड़ा व्यापारी के मुताबिक घर के पिछले हिस्से में उन्होंने गोदाम बना रखा है जिसमें रेडीमेड कपड़े और अन्य सामान भी भरा हुआ था। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें