हल्द्वानी: विगत दिनों से चली आ रही ट्रक मालिकों की हड़ताल हुई समाप्त
माननीय मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में आयुक्त कुमाऊं/ सचिव माननीय मुख्यमंत्री दीपक रावत की अध्यक्षता में उत्तराखंड देवभूमि ट्रक ऑनर्स महासंघ के पदाधिकारियों के साथ संपन्न हुई बैठक में लिया गया निर्णय।
शनिवार को आयुक्त कुमाऊं द्वारा माननीय मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशानुसार हल्द्वानी कैंप कार्यालय में विगत दिनों से विभिन्न मांगों को लेकर चली आ रही ट्रक मालिकों की हड़ताल के संबंध में अध्यक्ष मंडी परिषद(दर्जा राज्यमंत्री) डॉ अनिल दब्बू की मौजूदगी में उत्तराखंड देवभूमि ट्रक ओनर्स महासंघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आयुक्त द्वारा विस्तार पूर्वक उनकी मांगों पर चर्चा की गई ।
ट्रक ओनर्स पदाधिकारी की विभिन्न मांगों पर चर्चा के दौरान पदाधिकारियों द्वारा सकारात्मक वार्ता होने पर अपनी हड़ताल को वापस लेने का निर्णय लिया गया।
चर्चा के दौरान ट्रक मालिकों के विभिन्न मांगों पर वार्ता की गई इस दौरान विभिन्न बातों में सहमति के संबंध में आयुक्त ने कहा कि पहाड़ों में जाने वाले ओवरलोडेड वाहनों की रैंडम चैकिंग कर धर्म कांटा में उन्हें तुलवाया जाएगा साथ ही अधिक भार वाले वाहनों का तत्काल चालान आदि की कार्रवाई की जाएगी इस हेतु उन्होंने परिवहन व पुलिस विभाग को आज ही से कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त ओवरलोडेड वाहनों के चालान आदि मामलों पर किसी भी प्रकार से कोई शिकायत आदि प्रकाश में आने पर संबंधित के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी।इस कार्य में संगठन के द्वारा भी सहयोग प्रदान किया जाएगा,इसका आश्वासन पदाधिकारियों द्वारा बैठक में अवगत कराया।
बैठक में संगठन की मांग जो नेशनल परमिट के वाहन (अधिक टायर वाले) अधिक भार/ ओवरलोडेड पहाड़ों की जा रहे होते हैं उन पर भी तत्काल कार्रवाई की मांग पर आयुक्त ने कहा की इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए बड़े वाहनों को पहाड़ी क्षेत्र में जाने से रोक लगाने के साथ ही उन पर कार्रवाई की जाएगी ताकि इन वाहनों में आ रही अधिक सामग्री को छोटी वाहनों के माध्यम से पहाड़ी क्षेत्रों में भेजा जा सके ताकि स्थानीय ट्रक व्यवसाईयों को भी लाभ मिले।इसके अतिरिक्त ट्रक एसोसिएशन की मांग जो बागेश्वर तथा पिथौरागढ़ में संचालित खड़िया, खनन कार्य में जुड़े ट्रक जो अधिक भार लेकर आ रहे हैं उन पर भी कार्यवाही की मांग व ओवरलोडिंग रोके जाने की मांग पर आयुक्त ने कहा कि संबंधित जिला प्रशासन के माध्यम से उन क्षेत्रों में धर्म कांटा लगाए जाने के साथ ही ओवरलोडिंग को रोके जाने हेतु कार्रवाई की जाएगी इसके साथ ही उन्होंने कहा कि विभिन्न स्थानों में ओवरलोडेड वाहनों की रोकथाम हेतु धर्म कांटा लगाए जाने की भी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में देवभूमि ट्रक एसोसिएशन की मांग जो आरटीए की बैठक में उन्हें भी प्रतिभाग करने की थी इस संबंध में आयुक्त ने कहा कि अगली बैठक से उनकी भी प्रतिभागिता इसमें रहेगी।
इस अवसर पर अध्यक्ष मंडी परिषद डॉ अनिल कुमार डब्बू ने कहा कि इस प्रकरण को माननीय मुख्यमंत्री द्वारा गंभीरता लिया है ट्रक मालिकों की जो भी मांग है इसका सकारात्मक कार्य करते हुए कानून का पूर्ण पालन कराया जाएगा तथा उन्हें पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाए।
बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद मीणा पुलिस अधीक्षक जगदीश चंद्र, सिटी मजिस्ट्रेट एबी बाजपेई, पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी हल्द्वानी गुरदेव सिंह अल्मोड़ा अनीता चंद देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर, देवभूमि ट्रक महासंघ के अध्यक्ष राकेश जोशी,संघ के पदाधिकारी दिनेश बिष्ट भाष्कर जोशी,जगमोहन उप्रेती,विक्रम आदि मौजूद रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पदक विजेताओं और प्रशिक्षकों को सीएम धामी ने किया सम्मानित
सीएम धामी का ‘वोकल फॉर लोकल’ संदेश! स्थानीय उत्पाद खरीदने की प्रदेशवासियों से की अपील
उत्तराखंड में CSC सेंटरों पर पुलिस का बड़ा एक्शन! अचानक हुई छापेमारी से मचा हड़कंप
देहरादून :(बड़ी खबर) इस अधिकारी को किया गया सस्पेंड
हल्द्वानी: गाड़ियों से भोकाल मचाने वाले की निकली हेकड़ी 967 वाहनों के चालान, 113 वाहन सीज
हल्द्वानी: काठगोदाम में कलसिया नाले पर नए वैली ब्रिज का निर्माण कार्य प्रारंभ, अगस्त के अंतिम सप्ताह तक पूर्ण करने के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले
उत्तराखंड: यहां दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच लोगों की मौत
धामी सरकार का बड़ा तोहफा! उत्तराखंड के विकास कार्यों के लिए 1967 करोड़ की मंजूरी 
