Haldwani Crime News: हल्द्वानी में लालडांट रोड की तरफ प्राइमरी स्कूल के पास एक युवक का शव मिला है, जिसके बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई, युवक की हत्या की आशंका है, क्योंकि उसके शरीर पर काफी गंभीर चोट के निशान भी हैं। सूचना पर मुखानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जहां पर उनके द्वारा शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मामले की जांच की जा रही है, मृतक युवक का नाम कुणाल बिष्ट है, स्थानीय लोगों से बातचीत से पता चला है की कुणाल बिष्ट आसपास छोटे-मोटे झगड़ों को निपटाने में लगा रहता था। बताया जा रहा है कि इन कारणों की वजह से भी उसकी हत्या हो सकती है, फिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है, एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट ने कहा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया है और हर पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मृतक कुणाल के पूरे शरीर चोट के निशान हैं, सिर से लेकर उसके हाथों तक गंभीर चोटें मारी गई हैं, जिसकी वजह से उसकी मौत हुई है। एसएसपी ने दावा किया कि पुलिस मामले का खुलासा चंद घंटों में कर देगी।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद 
