हल्द्वानी -(बड़ी खबर) आचार संहिता में जिले में अब तक इतनी हुई कार्रवाई

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी – बुजुर्ग, दिव्यांग मतदाताओं के लिए निर्वाचन आयोग की पहल पर ‘घर से वोट’ योजना के अन्तर्गत 1556 मतदाताओं में से 1432 मतदाताओं के पोस्टल बैलेट के माध्यम से प्रथम चरण में वोट डाले गये। नोडल अधिकारी मीडिया
लोक सभा सामान्य निर्वाचन चुनाव की घोषणा के बाद 10 अपै्रल तक जनपद के सभी विधानसभाओं में सीविजिल (cVIGIL) शिकायत एप के माध्यम से 577 शिकायतें लोगों द्वारा की गई जिसमें से 566 शिकायतों का निस्तारण किया गया।


चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए चुनाव ड्यूटी में लगी विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा 10 अपै्रल तक जनपद में नगद धनराशि 44.3 लाख, अवैध शराब 46.6 लाख तथा ड्रग्स/मादक पदार्थ 77.99 लाख रूपये की धनराशि की सामग्री सीज की गई।


नोडल अधिकारी मीडिया विशाल मिश्रा ने बताया कि जनपद में बुजुर्ग, दिव्यांग मतदाताओं के प्रथम चरण जो 8 अपै्रल से प्रारम्भ हुआ तथा 10 अपै्रल को समाप्त होने पर जनपद के सभी विधान सभाओं के 1556 मतदाताओं में से 1432 मतदाताओं द्वारा पोस्टल बैलेट से वोट किया जो लगभग 92.4 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि जो मतदाता छूट गये है द्वितीय चरण 11 (गुरूवार) अपै्रल से प्रारम्भ हो गया है जो 13 अपै्रल तक चलेगा, जिसमें छूटे मतदाताओं को शतप्रतिशत पोस्टल बैलेट वोट कराया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन


श्री मिश्रा ने बताया कि आदर्श आचार संहित प्रभावी होने से वर्तमान तक में सीविजिल एप शिकायत के द्वारा भीमताल में 25 लोगों ने, हल्द्वानी में 181, लालकुआं में 200, नैनीताल में 53, कालाढूंगी में 25 एवं रामनगर विधान सभा में 82 लोगों द्वारा पोस्टर, वॉल पेंटिंग, होर्डिग्स, बैनर, उपहार आदि की कुल 566 शिकायतों का समाधान कर दिया है। उन्हांने कहा कि एप के माध्यम से आमजन अनियमितताओं की घटनाओं को तत्काल कुछ ही मिनट में रिपोर्ट कर सकते हैं। शिकायत के लिए किसी को भी रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय में जाने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान


नोडल अधिकारी ने बताया कि जनपद में आचार संहिता प्रभावी होने वर्तमान तक जनपद में लगभग 1 करोड 68 लाख धनराशि की नगदी,शराब एवं ड्रग्स विभिन्न प्रवर्तन एजेन्सीयों द्वारा सीज की गई। उन्हांने कहा सभी एजेसिंया पादर्शिता के साथ कार्य कर रही है।


   
ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें