नर्सिंग कॉलेज में बीएससी की होंगी अब 100 सीटें
हल्द्वानी- राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के परिसर में बनने वाले नर्सिंग कॉलेज में बीएससी नर्सिंग की सीटें 55 से बढ़ाकर 100 कर दी गई हैं। कॉलेज में एमएससी नर्सिंग, एनपीसीसी व पीबी बीएससी की भी पढ़ाई कराई जाएगी। सिंचाई विभाग ने कॉलेज निर्माण के लिए सर्वे शुरू कर दिया है।
परिसर में 55 सीटों वाला नर्सिंग कॉलेज कमरों में संचालित है। नर्सिंग के स्टूडेंट्स के लिए ना तो उचित कक्षाएं ना लाइब्रेरी और ना ही प्रयोगशाला है। शासन ने 100 सीटों वाला नर्सिंगकॉलेज के निर्माण का निर्णय लिया है। नर्सिंग कॉलेज में एमएससी नर्सिंग के अलावा दो और कोर्स संचालित किए जाएंगे। जो छात्र एमएससी नर्सिंग करना चाहते हैं वे अब एमएससी नए कॉलेज में कर सकेंगे।
नर्सिंग कॉलेज निर्माण को टेक्निकल इवोल्यूशन कमेटी ने भी झंडी दे दी है। इसके निर्माण के लिए सर्वे भी शुरू हो गया है। हमारी कोशिश है कि जल्द से जल्द नर्सिंग कॉलेज का निर्माण कराया जाए। – डॉ. आशुतोष सयाना, निदेशक, चिकित्सा शिक्षा उत्तराखंड

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान
हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान
कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, 1500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता
उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
कैंची धाम जाने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 6 से 8 नवंबर तक बदले रहेंगे रूट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी 
