- वाराणसी में सम्मानित हुए ओखलकाण्डा के कवि संजय परगाँई
हल्द्वानी – 01 एवं 02 अप्रैल को वाराणसी में श्री धर्मसंघ शिक्षा मंडल दुर्गाकुंड में महाकवि श्रीप्रकाश पटैरिया जी जन्मोत्सव पर अखिल भारतीय कवि महाकुंभ का आयोजन किया गया । जिसमें देश के कई जाने माने राष्ट्रीय , अंतरराष्ट्रीय ,युवा एवं नवोदित कवियों ने काव्यपाठ किया और समां बांधा। इस कवि सम्मेलन में ओखलकाण्डा क्षेत्र के सुरंग गांव निवासी साहित्यकार कवि संजय परगाँई ने भी काव्यपाठ किया और कहा कि –
❝ कलम के संग अपनों की दुआ का साथ काफी है ,
मिला है नाम माँ का शीश पर बस हाथ काफी है । ❞
प्रसिद्ध कवि कमल आग्नेय, कवि राणा मुनि प्रताप सिंह एवं महाकवि श्रीप्रकाश पटैरिया फैंस क्लब के पदाधिकारियों ने कवि संजय को ससम्मान गमझा पहनाकर स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। संजय की इस उपलब्धि पर उन्हें शुभचिंतकों व पथप्रदर्शकों द्वारा कई बधाई व शुभाशीष प्राप्त हुए हैं।
महाकवि श्रीप्रकाश पटैरिया फैंस क्लब के द्वारा आयोजित इस कवि महाकुंभ में देश के कई राज्यों से आए करीब 250 से ज्यादा राष्ट्रीय , अंतरराष्ट्रीय, युवा एवं नवोदित कवियों ने प्रतिभाग किया। सानिध्य श्री राजकुमारदास जी महाराज ( श्री अधिकारी जी श्री रामवल्लभाकुंज अयोध्या ) का रहा। जिस महाकुंभ में कवि राणा मुनि प्रताप जी के संयोजन संचालन में कमल आग्नेय जी , लव कुमार लव , रूद्र प्रताप जी आदि एवं जाने माने कवि डा. अनिल चौबे , कवयित्री अंशु छोंकर , गणेश शर्मा विद्यार्थी , षटवदन शंखधार , दिल्ली से अभिषेक मिश्रा , कपिल मिश्रा , काशी मिश्रा , तरुण तरंग , उत्तराखंड से कवि योगेश बहुगुणा , ललित मोहन जोशी एवं देशभर के करीब 250 कवि मौजूद रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान
हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान
कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, 1500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता
उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
कैंची धाम जाने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 6 से 8 नवंबर तक बदले रहेंगे रूट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी 

