Haldwani News: युवाओं की पहली पसंद कहे जाने वाले एमटीवी पर हल्द्वानी के भावेश नेगी नजर आ रहे है। भावेश नेगी उत्तराखंड के पहले ऐसे युवा मॉडल है, जो टीवी फैशन रनवे शो में नजर आएंगे। भावेश पहले भी कई शो जीत कर हल्द्वानी का नाम रोशन कर चुके हैं। साथ ही कई फ़ैशन शो के जज भी रह चुके हैं। अब देश के डिजाइनरों और मॉडलों को बेहतर प्लेटफॉर्म देने के मकसद के साथ शुरू होने वाले कुट्यौर एंड प्रेट लाइफस्टाइल फैशन वीक एसोसिएट विद एमटीवी पर नजर आ रहे है।
यह शो 6 अप्रैल से शुरू हो चुका है। भावेश नेगी ने बताया कि हाइप प्रेजेंट्स कुट्यौर एंड प्रेट लाइफस्टाइल फैशन वीक पावर्ड बाई इस आर एस फ्रेश एमटीवी पर शुरू हो चुका है। हाइप प्रेजेंट्स कुट्यौर एंड प्रेट लाइफस्टाइल फैशन वीक पावर्ड बाई इस आर एस फ्रेश के निर्माता कुमाऊं रुद्रपुर के निवासी अभिषेक खेरा हैं। सह निर्माता मनोज राजदेव, प्रदीप चौहान व रेखा शर्मा हैं। इसका निर्देशन मशहूर फिल्म निर्देशक रजत सहगल ने किया है।
बता दें कि शो को एमटीवी के अलावा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी प्रसारित किया जा रहा है। भावेश ने बताया कि यह शो रियलिटी के साथ-साथ फैशन रनवे भी है। इस लग्जरी लाइफस्टाइल फैशन वीक में तीन एपिसोड होंगे। साथ ही इसके 3 रिपीट एपिसोड भी होंग। इसके कुल 18 एपिसोड ओटीटी प्लेटफॉर्म के साथ ही एमटीवी पर प्रसारित किए जाएंगे।
मैजिकडस्ट क्रिएशंस के बैनर तले बने इस शो कुट्यौर एंड प्रेट लाइफस्टाइल फैशन वीक शो के निर्माता अभिषेक खेरा व विनीत शर्मा ने बताया कि यह शो देश के महत्वाकांक्षी मॉडलों को अपना टैलेंट दिखाने के लिए एक मंच प्रदान करेगा। साथ ही, रैंप पर अपनी कला का प्रदर्शन भी करने का मौका देगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान
हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान
कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, 1500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता
उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
कैंची धाम जाने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 6 से 8 नवंबर तक बदले रहेंगे रूट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी 
