हल्द्वानी – नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी के खिलाफ रिटर्निंग ऑफिसर उधम सिंह नगर को शिकायत की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया जा रहा है। उन्होंने शिकायत दर्ज करवाते हुए कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी द्वारा विभिन्न समाचार पत्रों में विज्ञापन प्रकाशित कराये गये है, जिनमें अन्य असत्य कथनो के अतिरिक्त, एक पूर्णतः मिथ्या कथन किया गया है कि वर्तमान सांसद एवं भाजपा प्रत्याशी द्वारा विगत पाँच वर्षों में अपनी सांसद निधि का केवल 40 प्रतिशत व्यय किया है एवं शेष धनराशि वापस हो गई है।
उन्होंने कहा कि असत्य, अधारहीन एवं तथ्यों के विपरीत है, वास्तविकता यह है कि सांसद निधि की पूर्ण धनराशि के प्रस्ताव भेजे जा चुके है, जिनमें से कई प्रस्ताव कतिपय कारणों से संबंधित कार्यालयों में स्वीकृति हेतु विचाराधीन एवं लंबित है। इस संबंध में यह भी स्पष्ट करना है कि सांसद निधि की धनराशि का कोई भी अंश Lapse नहीं हुआ है और न ही वापस गया है। इस प्रकार बिना किसी आधार के कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा असत्य कथन प्रकाशित किया जा रहा है, जोकि आदर्श आचार संहिता का घोर उल्लंघन है। उन्होंने मामले का संज्ञान लेकर उचित कार्यवाही करने की मांग की है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान
हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान
कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, 1500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता
उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
कैंची धाम जाने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 6 से 8 नवंबर तक बदले रहेंगे रूट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी 
