हल्द्वानी – जिलाधिकारी के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी फिंचा राम चौहान ने कैम्प कार्यालय मंे (एनकॉर्ड) नारर्को कोर्डिनेशन समिति की बैठक ली। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीएम ने कहा कि नशीली दवाओें एवं नशे की चैन को समाप्त करने के लिए सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय से नियमित चैकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए।
उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारिंयों को निर्देश दिये कि जनपद के समस्त विद्यालयों में 100 मीटर के दायरे में धूम्रपान की दुकानें संचालित ना हों तथा सम्बन्धित विद्यालय के प्रधानाचार्य विद्यालय के बाहरी क्षेत्र का नियमित निरीक्षण करें ताकि असामाजिक प्रकार के लोगों को चिन्हित कर कार्यवाही की जा सके। उन्होंने कहा कि पुलिस, शिक्षा, बाल विकास, एनजीओ संयुक्त रूप से नियमित चैकिंग करे तथा क्षेत्रों के लोगों को जागरूक किया जाए।
उन्होंने ड्रग इंस्पेक्टर को निर्देश दिये कि जनपद मंे जिन मेडिकल स्टोरों में सीसीटीवी कैमरा नही लगा है शीघ्र सीसी टीवी कैमरा लगाने के निर्देश दिये है। उन्हांेने कहा प्रतिबंधित औषधियां जो बिक्री की जाती है उनकी भी मानिटरिंग की जाए अनियमितता पाये जाने पर मेडिकल स्टोरांे का लाइसेंस निरस्त की कार्यवाही अमल में लाई जाए।
उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिये कि पाण्डे नवाड में बनने वाले नशा मुक्ति केन्द्र के लिए सभी आवश्यक दिशा निर्देशों का पालन कर कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ किसानों द्वारा भांग की खेती की जा रही है जो उचित नही है। उन्होंने कृषि अधिकारी को निर्देश दिये कि इस प्रकार के ेिकसानों की सूची पुलिस विभाग को दें ताकि उन किसानों को जागरूक कर इसके नुकसान के बारे में बताया जाए।
इस अवसर पर एसपी सिटी जगदीश चन्द्र,मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 भागीरथी जोशी, मुख्य शिक्षा अधिकारी जगमोहन सैनी,ड्रग इंस्पेक्टर मीनाक्षी बिष्ट,सहायक समाज कल्याण अधिकारी मौ0 चंद, असिंस्टेंट कमान्डेट आईटीबीपी आशीष कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।
————-
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां आंगनबाड़ी राशन सेंट्रल गोदाम पर छापा, बाल श्रमिक मिलने से हड़कंप
उत्तराखंड: इंसानियत शर्मसार: सड़क हादसे के मृतक के शव से मोबाइल और अंगूठी उड़ाने वाले दो ‘गिद्ध’ गिरफ्तार
उत्तराखंड पुलिस में पदोन्नति की लहर: 10 निरीक्षकों को मिला सीओ पद का तोहफा
उत्तराखंड : (दुखद) सड़क हादसे में लोक गायिका रिंकू राणा का निधन
उत्तराखंड- यहां पति ही निकला पत्नी का कातिल, सोती हुई पत्नी का मुँह कम्बल से दबाया और ले ली जान
हल्द्वानी :(बधाई) संजय और ललित का इंस्पायर अवार्ड 2025-26 में चयन, जानिये कामयाबी….
उत्तराखंड: यहां कड़क धूप का असर, एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड : यहां घर मे घुसा चोर शराब को देख बदली नीयत,मनाई पार्टी नशा चढ़ा तो भीतर ही गहरी नींद में सो गया,
उत्तराखंड: यहां सीएनजी से भरे दो ट्रकों की भिड़ंत, पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा विस्फोट
उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना 

