हल्द्वानी- हल्द्वानी में भोटिया पड़ाव चौकी क्षेत्र के ठंडी सड़क में गुरु तेग बहादुर स्कूल के पास छात्रों के दो गुटों में हुए झगड़े में एक छात्र को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल किया गया है। इस मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन नाबालिक चिन्हित किए हैं। जो लालकुआं, हल्दुचौड़ और बिंदुखत्ता के रहने वाले हैं तीनों को पुलिस कल जोविनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश करेगी।
पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से इनकी तलाश की है। इसके अलावा स्कूल प्रशासन ने भी मारपीट और अभद्रता करने वालों के खिलाफ तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने 20 अज्ञात छात्रों पर मुकदमा दर्ज किया है। एसपी क्राइम डॉक्टर जगदीश चंद्र का कहना है की घटना से पूर्व दो दिन पहले आपस में दोनों गुटों का झगड़ा हुआ था और आज रजामंदी के लिए बुलाया गया था। लेकिन रजामंदी के दौरान ही आपस में फिर झड़प हुई जिसमें चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया गया फिलहाल घायल सक्षम अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती है जिसका डॉक्टर ऑपरेशन कर रहे हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर 
