- एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल ने सीपीयू और यातायात टीम के अधिकारियों के साथ की बैठक, प्रभावी यातायात व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश।
हल्द्वानी– आज डॉ जगदीश चंद्र, एसपी क्राईम/ट्रैफिक जनपद नैनीताल द्वारा हल्द्वानी में सीपीयू/यातायात प्रभारी श्री राकेश माहरा समेत अन्य सिटी पेट्रोल यूनिट और ट्रैफिक के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान शहर में प्रभावी यातायात व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए:–
➡️ निर्देशित किया गया कि यातायात व्यवस्था में लगे सभी संबंधित अधिकारी/कर्मी समय से अपने ड्यूटी पॉइंट्स पर पहुंचेंगे।
➡️ यातायात ड्यूटी के दौरान सभी अनुशासन में रहते हुए जनता के साथ शालीनता पूर्वक व्यवहार करेंगे।
➡️ शहर के सभी बॉटलनेक पॉइंट्स पर सुगम यातायात व्यवस्था स्थापित की जाय।
➡️ जाम लगने की स्थिति अथवा कंट्रोल रूम की कॉल पर त्वरित कार्यवाही करेंगे। नजदीकी हॉक मोबाइल तत्काल मौके पर पहुंचेंगे और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखेंगे।
➡️ यातायात के संबंध में चलाए जा रहे अभियान में भरसक प्रयास करते हुए सार्थक परिणाम हासिल करें।
➡️ सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु मासिक परफॉर्मेंस में लक्षित बिंदुओं के अनुरुप प्रभावी प्रवर्तन की कार्यवाही सुनिश्चित करें।
➡️ सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत समय–समय पर विभिन्न यातायात जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाय। इसके प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जनता तथा स्थानीय स्वयं सेवी संस्थाओं की सहभागिता भी ली जाय।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



कृषि, उद्योग और पर्यटन बनेंगे उत्तराखंड के ग्रोथ ड्राइवर: सीएम धामी
1.11 लाख करोड़ का बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में बड़ा कदम: सीएम धामी
लालकुआं :(बधाई) बिंदुखत्ता की बेटी मनीषा बनी सेना में लेफ्टिनेंट, परिवार के लिए गर्व के पल
सीएम धामी का ‘SANTULAN’ मॉडल, हर वर्ग के लिए बजट में खास योजनाएं
उत्तराखंड बजट 2026: गरीब युवा किसान महिला सशक्तिकरण के लिए ज्ञान मॉडल
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने निर्देश में एक्टिव हुआ प्रशासन, चलने लगा बुलडोजर
उत्तराखंड: संतुलित वित्तीय प्रबंधन को दर्शाता उत्तराखंड का बजट 2026–27
नैनीताल :(बड़ी खबर) DM के अधिकारियों को निर्देश, जिले में दिखने नहीं चाहिए अवैध होर्डिंग बोर्ड
नैनीताल: जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित 
