Uttarakhand Weather : नवरात्रि पर लोगों को दोपहर के समय उमस भरी गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज से चार दिनों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड में नवरात्रि के दिनों में ठंड बढ़ने वाली है। यहां से मानसून की विदाई के बाद अब पोस्ट मानसून सीजन अपना असर दिखाएगा। पश्चिमी विक्षोभ का असर आज से ही दिखाई देना शुरू हो जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार 15, 16, 17 और 18 अक्टूबर के लिए बारिश का येलो अलर्ट है।
मौसम विभाग के निदेशक डॉ विक्रम सिंह के अनुसार 15 अक्टूबर की शाम से मैदानी क्षेत्रों में हल्की बारिश और पहाड़ी इलाकों में ओलावृष्टि होने की संभावना है। 16 अक्टूबर को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और इन तीन दिनों में ठंड बढ़ने की उम्मीद है।
मौसम विभाग में देहरादून समेत 9 जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बिजली चमकने और ओलावृष्टि की चेतावनी दी है। देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी, उत्तरकाशी,रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में मौसम बदल सकता है। अल्मोड़ा, नैनीताल और चंपावत में कहीं-कहीं हल्की से बहुत हल्की बारिश हो सकती है। देहरादून का अधिकतम तापमान शनिवार को सामान्य से 2 डिग्री अधिक 31.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 32.0 और न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
