लालकुआं। इंद्रानगर प्रथम, बिंदुखत्ता निवासी मनीषा ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
मनीषा ने अपनी उच्च शिक्षा वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्तराखंड उद्यान एवं वानिकी विश्वविद्यालय से वन विज्ञान विषय में स्नातक (विशेष योग्यता) की उपाधि प्राप्त की। सेना में अधिकारी बनने की उनकी यात्रा काफी प्रेरणादायक रही। पहले प्रयास में उन्होंने परीक्षा उत्तीर्ण कर ली थी, लेकिन वरीयता सूची में स्थान न मिलने के कारण चयन नहीं हो सका। इसके बाद उन्होंने दोबारा प्रयास किया और शानदार प्रदर्शन करते हुए अखिल भारतीय स्तर पर 17वां स्थान प्राप्त किया।
चयन के बाद उन्होंने चेन्नई स्थित अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी में सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद 7 मार्च को आयोजित शपथ ग्रहण परेड के साथ उन्हें भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्ति मिली।
मनीषा अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता और अपने नाना को देती हैं, जो स्वयं पूर्व सैनिक रहे हैं, और उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा रहे। इसके अलावा चयन साक्षात्कार की तैयारी में प्रशिक्षक विवेक पांडे तथा मार्गदर्शक मोहित भट्ट, जो स्वयं सेना में अधिकारी हैं, का भी उन्हें महत्वपूर्ण मार्गदर्शन मिला।
मनीषा की इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। मनीषा की पहली पोस्टिंग जम्मू कश्मीर के राजौरी में हुई है, उनकी बड़ी बहन संगीता बिष्ट बैंक की तैयारी कर रही है, छोटा भाई प्रियांशु बिष्ट वन विभाग में सेवारत है। तथा चाचा मनोज सिंह और चाची दीपा की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है।
फोटो परिचय- लेफ्टिनेंट बनी मनीषा के साथ उसके चाचा चाची

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : तबादला नियम पर शासन का नया आदेश
केशव नेगी मामले में मुख्यमंत्री धामी ने की दिल्ली की मुख्यमंत्री से की बात
उत्तराखंड: दयारा बुग्याल लापता बबीता पांडे मामला, सर्च ऑपरेशन में लगे हेलीकॉप्टर, जानिये क्या निकला
न्याय में देरी नहीं, समयबद्ध समाधान जरूरी: जूडिशियम 2.0 सम्मेलन में बोले मुख्यमंत्री धामी
टैटू बना सुराग, उत्तराखंड पुलिस ने 25 दिन में सुलझाया ब्लाइंड मर्डर केस
नैनीताल : नियमित वर्कचार्ज कर्मचारियों की बैठक संपन्न, नई कार्यकारिणी का हुआ गठन
उत्तराखंड: SIR की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को BLO घर-घर बांटेंगे गणना फार्म
नैनीताल के रूसी बाईपास पर पर्यटकों का हाई वोल्टेज ड्रामा
ब्रिक्स मंच पर गूंजा उत्तराखंड का आपदा प्रबंधन मॉडल, सिल्क्यारा रेस्क्यू बना मिसाल 
