भीषण सड़क हादसा, कई वाहन आपस में भिड़े, स्कॉर्पियो में धमाके के बाद लगी आग, दो की मौत
देहरादून। रायवाला थाना क्षेत्र के मोतीचूर फ्लाईओवर पर देर रात एक भीषण सड़क हादसे में कई वाहन आपस में टकरा गए। हादसे के दौरान महिंद्रा स्कॉर्पियो में लगे सीएनजी सिलेंडर में संभावित धमाके के बाद आग लग गई, जिसकी चपेट में रोडवेज बस भी आ गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस के अनुसार रविवार रात करीब 9:45 बजे देहरादून से हरिद्वार जा रही रोडवेज बस (UK04PA1678) की मोतीचूर फ्लाईओवर पर गॉडविन होटल के सामने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई। इसी दौरान पीछे से आ रही महिंद्रा स्कॉर्पियो बस से जा भिड़ी। हादसे के बाद पीछे से आ रहा एक लोडेड ट्रक (HR46E0605) और महिंद्रा एक्सयूवी 3X0 भी आपस में टकरा गए, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई और कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो में लगे सीएनजी सिलेंडर के ब्लास्ट होने की आशंका है, जिसके चलते स्कॉर्पियो और रोडवेज बस में आग लग गई और दोनों वाहन बुरी तरह जल गए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया। हादसे के बाद फ्लाईओवर पर लंबा जाम लग गया, जिसे खुलवाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस हादसे में उत्तर प्रदेश के नजीबाबाद क्षेत्र निवासी कुसुम (30) और सचिन (40) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गुलशन (11), सुभाष (40), विक्की (28), आरव (6), लबी (19), नीतू (35), सोनिया (12), अंशिका (6) और दिव्यांशु (8) समेत कई लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय हरिद्वार भेजा गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने और यातायात सुचारु करने की कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि पूरे मामले की जांच भी की जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 

