हल्द्वानी: जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देशों के क्रम में सोमवार सायं नरीमन चौराहे से गौला पुल तक चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्यों का सिटी मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेई ने नगर आयुक्त परितोष वर्मा (नगर निगम हल्द्वानी) सहित संबंधित अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान मार्ग पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई भी की गई।
निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया गया कि सड़क चौड़ीकरण का कार्य लोक निर्माण विभाग, निर्माण खंड हल्द्वानी द्वारा किया जा रहा है, जिसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा धनराशि उपलब्ध कराई जा चुकी है। मार्ग के चौड़ीकरण में बाधा बन रहे विद्युत पोलों की शिफ्टिंग के लिए धनराशि उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के नगरीय खंड को पहले ही स्थानांतरित की जा चुकी है।
सिटी मजिस्ट्रेट और नगर आयुक्त ने अधिशासी अभियंता यूपीसीएल को निर्देश दिए कि मंगलवार से नए विद्युत पोलों की स्थापना का कार्य प्रारंभ किया जाए तथा शटडाउन लेकर लाइन शिफ्टिंग का कार्य भी शीघ्र पूर्ण किया जाए।
मार्ग के बाईं ओर जल निगम द्वारा सीवर लाइन बिछाने का कार्य भी जारी है, जिसमें लगभग 50 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। शेष कार्य को 20 मार्च तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सीवर लाइन के लिए बनाए जाने वाले पिट स्थलों का लोक निर्माण विभाग के साथ संयुक्त रूप से चिन्हीकरण करने को कहा गया है।
सड़क चौड़ीकरण के दौरान जमरानी खंड का एक अस्थायी निर्मित डॉम हट भी हटाया जाना है, जिसके लिए परियोजना प्रबंधक जमरानी खंड को 20 मार्च तक इसे डिस्मेंटल कर हटाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा मार्ग के दाहिनी ओर आने वाली अन्य बाधाओं को भी 25 मार्च तक हटाने के निर्देश दिए गए हैं।
सिटी मजिस्ट्रेट बाजपेई और नगर आयुक्त ने निर्देश दिए कि मार्च के अंतिम सप्ताह से सड़क निर्माण के लिए लेवलिंग और ग्रेडिंग का कार्य शुरू कर दिया जाए तथा डामरीकरण सहित अन्य निर्माण कार्य अप्रैल माह तक पूरा कर लिया जाए, ताकि आगामी पर्यटक सीजन में स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ पर्यटकों को भी चौड़ी सड़क का लाभ मिल सके।
निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता जल निगम ए.के. कटारिया सहित लोक निर्माण विभाग, पावर कॉरपोरेशन, जमरानी खंड और जल निगम के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 
