हल्द्वानी- कुर्मांचल बैंक में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका, दस्तावेज और फाइलें जलकर राख
हल्द्वानी। देवलचौड़ स्थित कुर्मांचल बैंक शाखा में अचानक भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना में बैंक को भारी नुकसान हुआ है और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज व फाइलें जलकर राख हो गईं। बताया जा रहा है कि आग देर शाम बैंक परिसर में लगी, जिसके बाद आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दीमौके पर पहुंची दमकल की टीम ने काफी प्रयासों के बाद आग को फैलने से रोकते हुए उसे बुझाया।
प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौरव किरार ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया। घटना के दौरान सीएफओ सहित दमकल विभाग और पुलिस के कई अधिकारी व कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे और स्थिति पर नजर बनाए रखी

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 
