जिलाधिकारी, नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित राजस्व प्रवर्तन समिति (Revenue Enforcement Committee) द्वारा आज तहसील क्षेत्रान्तर्गत राजस्व संबंधी विवादों की सुनवाई की गई।
सुनवाई के दौरान समिति द्वारा राजस्व अभिलेखों, स्थलीय निरीक्षण तथा प्रचलित विधिक प्रावधानों के परीक्षण के उपरांत विभिन्न प्रकरणों का निस्तारण किया गया। कार्यवाही के अंतर्गत दो मामलों में अतिक्रमण हटाया गया। कुमाऊँ कॉलोनी, दमुवाढूँगा स्थित रक्षिया नाले की लगभग एक बीघा सरकारी भूमि का कब्जा पुनः प्राप्त किया गया।
तीन सीमांकन (पैमाइश) प्रकरणों का स्थलीय निरीक्षण के उपरांत निस्तारण किया गया, जिनमें शिवलालपुर का सीमांकन विवाद सम्मिलित है। फतेहपुर में मार्ग अतिक्रमण से संबंधित प्रकरण का निस्तारण करते हुए अतिक्रमण हटाया गया। इसके अतिरिक्त खेड़ा क्षेत्र में निजी भूमि विवाद का भी निस्तारण किया गया।
साथ ही, राजस्व अभिलेखों में संशोधन से संबंधित कुल 38 प्रकरणों का निस्तारण समिति द्वारा किया गया।
कार्यवाही के दौरान उपजिलाधिकारी राहुल शाह, तहसीलदार कुलदीप पाण्डेय, उपनिरीक्षक, कोतवाली हल्द्वानी, पर्यवेक्षक कानूनगो ब्रजेश कुमार, पर्यवेक्षक कानूनगो संजय प्रसाद, रजिस्ट्रार कानूनगो मोहित बोरा तथा संबंधित लेखपाल उपस्थित रहे।
समस्त कार्यवाहियां पारदर्शिता, निष्पक्षता तथा सार्वजनिक एवं सरकारी भूमि के संरक्षण को ध्यान में रखते हुए विधिसम्मत रूप से संपादित की गईं।
जिला प्रशासन द्वारा राजस्व विवादों के त्वरित एवं वैधानिक निस्तारण हेतु भविष्य में भी इसी प्रकार सख्त एवं निरंतर कार्यवाही जारी रखी जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों की मनमानी शुरू, शिक्षा विभाग के आए आदेश
उत्तराखंड: पहाड़ों में फिर हादसा, गहरी खाई में गिरी कार…एक की मौत !
उत्तराखंड: पुल निर्माण में मिट्टी मिलाने पर इंजीनियर सस्पेंड
देहरादून :(बड़ी खबर) मतदाता ध्यान दें! 1 अप्रैल से चलेगा प्री-SIR में मैपिंग का सघन अभियान
उत्तराखंड: पाताल भुवनेश्वर गुफा 5 दिन रहेगी बंद
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) जिले में गैस, पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति की कोई कमी नही: DM
देहरादून : 28 मार्च को रात 8:30 से 9:30 बजे तक मनाया जाएगा ‘अर्थ ऑवर’
उत्तराखंड भाजपा का बढ़ा कद, दूसरे राज्यों में जिम्मेदारी, स्टार प्रचारक के रूप में जाएंगे सीएम धामी
नैनीताल : जिले में शनिवार को सभी राजस्व न्यायालयों में आयोजित होगी- राजस्व लोक अदालत
उत्तराखंड: जब विभाग नहीं जागा, युवाओं ने खुद भरे हाईवे के गड्ढे 
