KALADHUNGI NEWS: लंबे समय से नैनीताल जिला लाशों को ठिकाने लगाये जाने की जगह बन चुका है। इससे पहले भी नैनीताल रोड से लेकर कालाढंूगी के जंगलों में कई लाशें मिली है। लेकिन आज तक कई लाशों की शिनाख्त नहीं हो पायी है। एक बार फिर कालाढूंगी के कनियाबेल के जंगल में एक सड़ा गला शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
जानकारी देते हुए कालाढूंगी एसओ रमेश बोहरा ने बताया कि रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि कालाढूंगी के वार्ड नंबर दो में कनियाबेल के जंगल में एक शव पड़ा है। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सड़ा गला शव बरामद किया। शव का चेहरा बुरी तरह से गल चुका था। ऐसे में शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस आस-पास के इलाकों में लापता हुए लोगों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। एसओ ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: अक्टूबर तक पूरी हों कुंभ 2027 की तैयारियां – मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी से मिले प्रसून जोशी, उत्तराखंड में फिल्म निर्माण पर चर्चा
उत्तराखंड: देहरादून मे हुई प्रशासनिक बड़ी बैठक, कामों की समयसीमा तय
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) निजी भूमि पर निजी बाजार संचालित करने के इच्छुक के लिए बन गई पॉलिसी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर नीद से जागा आबकारी विभाग, पकड़ने लगा कच्ची
किच्छा: किच्छा चीनी मिल बन्दी की प्रथम सूचना:
उत्तराखंड : रेत से भरे डंपर ने बाइक सवार को कुचला,गुस्साई भीड़ ने डंपर में आग लगा दी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) SDM कोर्ट पर विधायक सुमित जमीन में बैठे
उत्तराखंड के दंपती ने यहां ट्रेन के आगे कूदकर दी जान 

