हल्द्वानी: मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान के तहत प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए गौजाजाली क्षेत्र में नकली जूस बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। एसडीएम राहुल शाह और नगर आयुक्त ऋचा सिंह के नेतृत्व में छापेमारी कर फैक्ट्री को सील कर दिया गया।सूत्रों के अनुसार, पिछले दो महीने से इस फैक्ट्री में जूस के पैकेट तैयार किए जा रहे थे, जिनमें डिटर्जेंट पाउडर समेत अन्य हानिकारक पदार्थ मिलाए जा रहे थे।
स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक इस जूस की सप्लाई की सूचना मिलने पर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की।जांच में यह भी सामने आया कि फैक्ट्री में घरेलू बिजली कनेक्शन का कमर्शियल उपयोग किया जा रहा था, जिस पर भी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने मौके से भारी मात्रा में तैयार जूस पैकेट और सामग्री जब्त की है।प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध खाद्य सामग्री की जानकारी तुरंत दें, ताकि इस तरह की मिलावटखोरी पर कठोर कार्रवाई की जा सके।

हल्द्वानी,: गौजाजाली क्षेत्र के एक आवासीय इलाके में अवैध जूस पाउच निर्माण करने की शिकायत मिलने पर हल्द्वानी के एसडीएम राहुल शाह एवं नगर आयुक्त ऋचा सिंह के नेतृत्व में अचानक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण में यह तथ्य सामने आया कि मेरठ निवासी मोहम्मद राशिद ने उक्त स्थान पर पूर्णतया अवैध जूस पाउच निर्माण इकाई स्थापित कर रखी थी।
निरीक्षण के दौरान निम्नलिखित अनियमितताएं पाई गईं:
डिटर्जेंट एवं अन्य रसायनों का उपयोग
खाद्य सुरक्षा लाइसेंस का मौके पर नहीं ।
संचालन हेतु कोई वैध अनुमति पत्र नहीं
घरेलू जल एवं विद्युत कनेक्शन का व्यावसायिक उपयोग
क्रय-विक्रय बिल का अभाव
निरीक्षण के पश्चात निम्नलिखित कार्रवाई की गई:
तत्काल परिसर को सील कर उत्पादन बंद कर दिया गया ।
खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सभी उत्पादों के नमूने लिए गए ।
अवैध उत्पादन के आरोप में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की गई
पुलिस सत्यापन हेतु आवश्यक निर्देश जारी किए गए
निरीक्षण में उपस्थित अधिकारी
निरीक्षण के दौरान निम्नलिखित अधिकारी उपस्थित थे:
तहसीलदार मनीषा बिष्ट
सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट
मुख्य स्वच्छता निरीक्षक अमोल असवालखाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश टम्टा ।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



सीएम धामी की अधिकारियों को दोटूक, सड़कें गड्ढामुक्त करें, एक नवंबर तक पूरे हों पाइपलाइन के काम
सीएम धामी ने विकास कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दी 218 करोड़ रुपये की मंजूरी
उत्तराखंड की ग्लेशियल झील पर पहली बार लगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, हर दो घंटे में मिलेगी जानकारी
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर आयोग अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने पेश किया तैयारी का खाका
उत्तराखंड में मौसम का नया अपडेट, 16 अक्टूबर को इन जिलों में बारिश के आसार
उत्तराखंड को मेडिकल एजुकेशन हब बनाने की तैयारी, सीएम धामी के कार्यकाल में खुले तीन नए कॉलेज
देहरादून :(बड़ी खबर) सभी DM, SSP के साथ 4 घंटे की मैराथन बैठक, विकास और कानून व्यवस्था पर कोई समझौता नहीं
देहरादून में ‘ओए लकी लकी ओए’ जैसी फिल्मी चोरी
देहरादून : विद्यालयों के परीक्षा में TIME सशोधन
देहरादून :(बड़ी खबर) 28 कर्मचारियों की पदोन्नति 
