हल्द्वानी- (बड़ी खबर) प्राधिकरण के JE के करनामें का आरटीआई कार्यकर्ता ने किया खुलासा

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी– हल्द्वानी के वरिष्ठ आरटीआई कार्यकर्ता रवि शंकर जोशी ने हल्द्वानी में प्रेस वार्ता करते हुए आरोप लगाया कि कैसे प्राधिकरण के कनिष्ठ अभियंता ने प्राधिकरण को करोड़ों के राजस्व का चूना लगा गया। हालांकि उनकी शिकायत के बाद अब प्राधिकरण में कार्रवाई की है। रवि शंकर जोशी ने बताया कि मामला हल्द्वानी ठंडी सड़क क्षेत्र का है जहां अशोक पाल नाम के पूजी पति व्यापारी द्वारा बहु मंजिला बिल्डिंग बनाई गई जिसका नक्शा भी पास नहीं किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यहां कड़क धूप का असर, एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज

बाद में कंपाउंडिंग के नाम पर खेल शुरू हुआ, तत्कालीन समय के कनिष्ठ अभियंता मनोज अधिकारी द्वारा पूंजीपति व्यापारी के साथ साथ गांठ कर केवल 24 लख रुपए कंपाउंडिंग के फीस रखी गई जिस पर उनको शक हुआ तो उन्होंने आरटीआई से सारे दस्तावेज मांगने के बाद जिलाधिकारी और सिटी मजिस्ट्रेट को शिकायत की जिसका संज्ञान लेते हुए सिटी मजिस्ट्रेट ने मामले में जांच की जिस पर पाया गया कि बहुमंजिली इमारत के कंपाउंडिंग की रकम बहुत कम आती गई है इसके पश्चात एक करोड़ 73 लाख 54 हजार 984 की धनराशि और जमा करने का नोटिस जारी किया। साथ ही बिल्डिंग भी सील कर दी गई है आरटीआई कार्यकर्ता रवि शंकर जोशी का कहना है कि ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों के साथ आपराधिक मुकदमे दर्ज कर कार्रवाई होनी चाहिए जो राज्य के राजकोष में अपने स्वार्थ के लिए करोड़ों की चपत लग रहे हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी वंदना सिंह को जन मिलन में संबंधित कनिष्ठ अभिनेता के खिलाफ कार्रवाई को लेकर शिकायती पत्र दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यहां सीएनजी से भरे दो ट्रकों की भिड़ंत, पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा विस्फोट
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें