उत्तराखंड कांग्रेस से एक और बगावत की बड़ी खबर सामने आई है कि नैनीताल जिले में लालकुआं विधानसभा सीट से कांग्रेस में बगावत हो गई है यहां कांग्रेस द्वारा संध्या डालाकोटी को टिकट दिए जाने के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने निर्दलीय चुनाव मैदान में लड़ने का ऐलान किया है।
पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल के आवास में उस समय राजनीति चरम पर पहुंच गई जब कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी संध्या डालाकोटी अपने समर्थकों के साथ उनके घर उनका आशीर्वाद लेने पहुंची थी तो समर्थकों ने उनके घर का मुख्य द्वार बंद कर दिया। जिसके बाद काफी देर तक गहमागहमी हुई हरीश चंद्र दुर्गापाल और कांग्रेस के ही दूसरे दावेदार हरेंद्र बोरा के समर्थक दुर्गापाल के आवास पर कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते रहे और मुख्य द्वार के बाहर कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी संध्या डालाकोटी धरने पर बैठी रही
इस सियासी हंगामे का समापन उस वक्त हुआ जब माइक पर हरीश चंद्र दुर्गापाल ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस छोड़ने का ऐलान किया तो उसके बाद कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी संध्या डालाकोटी दरवाजे से ही बैरंग वापस लौट गई। फिलहाल लालकुआं सीट पर कांग्रेस के टिकट बंटवारे को लेकर हरीश चंद्र दुर्गापाल के समर्थकों ने कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व को टिकट बेचे जाने का आरोप लगाया है और हरीश चंद्र दुर्गापाल को निर्दलीय चुनाव मैदान में उतारने का ऐलान किया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहाँ ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, दो युवकों की मौत
उत्तराखंड: देहरादून में ‘मन की बात’ कार्यक्रम, सीएम धामी ने बताई इसकी खासियत
सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में बनेंगे आधुनिक आवास
सीएम धामी ने दी महावीर जयंती की शुभकामनाएं, शांति और सदाचार का दिया संदेश
उत्तराखंड: बिल नहीं भरा तो कटा कनेक्शन! अस्पताल से लेकर स्ट्रीट लाइट तक कार्रवाई
उत्तराखंड: ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, एसएसपी ने किया उपनिरीक्षक निलंबित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी भुवन गुणवंत ने एक बार फिर लहराया परचम
हल्द्वानी: बार एसोसिएशन हल्द्वानी के चुनाव परिणाम देर रात घोषित
देहरादून: 32 बेसिक शिक्षकों की एलटी कैडर में पदोन्नति
Uttrakhand: प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों में बदले निरीक्षक 
