हल्द्वानी -(बड़ी खबर) DM वंदना की नायाब पहल, 7 दिसंबर से गांव गांव होगी जनसुनवाई

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -
  • डीएम आएगी आपके गांव करेगी खुद जनसुनवाई

Haldwani – नैनीताल जिले में अब जिला अधिकारी गांव गांव जाकर जनसुनवाई करेंगे, अब तक बृहस्पतिवार को हल्द्वानी कैंप कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित होता था, जिसे अब विस्तारित करते हुए जिलाधिकारी ने निर्णय लिया है कि आगामी 7 दिसंबर से न्याय पंचायत स्तर पर जनसुनवाई कार्यक्रम होंगे जिसमें जिले के सभी अधिकारी उपस्थित रहेंगे और दूरस्थ क्षेत्र के न्याय पंचायत से इसकी शुरुआत की जाएगी।

जिलाधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि जनसुनवाई कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए अब 7 दिसंबर से जिले के प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर हर बृहस्पतिवार को जनसुनवाई आयोजित होगी, जिसमें मौके पर ही ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण किया जाएगा इसके अलावा अन्य विभागीय कैंप भी आयोजित किए जाएंगे, दरअसल अब तक बृहस्पतिवार को कैंप कार्यालय हल्द्वानी में जिलाधिकारी की जनसुनवाई कार्यक्रम होती थी लेकिन दूरस्थ क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को उनके गांव में ही निस्तारित करने की जिलाधिकारी ने नयाब पहल शुरू की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें