हल्द्वानी : महिला सुरक्षा को लेकर लगातार चलाई जा रहे जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा अभियान में ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। शनिवार की देर शाम भी सिटी मजिस्ट्रेट AP वाजपेई के नेतृत्व में ट्रांसपोर्ट नगर क्रियाशाला क्षेत्र और सुशीला तिवारी की पार्किंग वाले इलाके में छापेमारी की गई जहां 52 लोगों को हिरासत में लिया गया।
शनिवार की शाम को जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा चलाए गए अभियान में ट्रांसपोर्ट नगर, क्रियाशाला और सुशीला तिवारी अस्पताल के पार्किंग वाले स्थान पर पुलिस फोर्स के साथ छापेमारी अभियान चलाया गया, सिटी मजिस्ट्रेट AP वाजपेई ने बताया कि जिन स्थानों में छापेमारी की कार्रवाई की गई है वह सभी स्थान महिला सुरक्षा को लेकर की गई कार्यशाला में छात्राओं और महिलाओं द्वारा सुरक्षित बताए गए हैं। उन्होंने बताया कि शहर में महिला सुरक्षा को लेकर लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है शनिवार देर रात तक चलेगी इस अभियान में 52 लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस ने काउंसलिंग की। इस दौरान पुलिस टीम का नेतृत्व एसपी सिटी ने किया छापेमारी के दौरान जिला प्रशासन के अलावा पुलिस प्रशासन की टीम और कई थाना चौकी इंचार्ज भी मौजूद रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : एक चाय..और फिर छिन गई सुध-बुध! ट्रेन में बेहोश मिले पति-पत्नी, ₹49 हजार गायब
देहरादून :(बड़ी खबर) लोनिवि के ईई समेत तीन इंजीनियर सस्पेंड
अल्मोड़ा के रवि ने बनाई उड़ने वाली इलेक्ट्रिक कार
उत्तराखंड रोडवेज की पुरानी बसें बनेंगी इलेक्ट्रिक, सरकार ने शुरू की नई योजना पर तैयारी
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पदक विजेताओं और प्रशिक्षकों को सीएम धामी ने किया सम्मानित
सीएम धामी का ‘वोकल फॉर लोकल’ संदेश! स्थानीय उत्पाद खरीदने की प्रदेशवासियों से की अपील
उत्तराखंड में CSC सेंटरों पर पुलिस का बड़ा एक्शन! अचानक हुई छापेमारी से मचा हड़कंप
देहरादून :(बड़ी खबर) इस अधिकारी को किया गया सस्पेंड
हल्द्वानी: गाड़ियों से भोकाल मचाने वाले की निकली हेकड़ी 967 वाहनों के चालान, 113 वाहन सीज 
