हल्द्वानी के मुखानी चौराहे स्थित राधिका ज्वेलर्स शॉप पर चोरों ने धावा बोल 1 करोड़ की ज्वेलरी में हाथ साफ कर लिया। आरोपियों ने बगल की दुकान किराए में लेते हुए उसकी दीवार कट कर ज्वेलरी शॉप में घुसे और घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मुखानी थाना क्षेत्र में चोरों द्वारा एक ज्वेलर्स की शॉप पर हाथ साफ कर करोड़ की ज्वेलरी पार कर ली। घटना का तब खुलासा हुआ जब रोजाना की तरह शॉप मालिक आज सुबह दुकान पहुंचा। आनन फानन में उसके द्वारा घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सूचना पर सीओ सीटी मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम को साक्ष्य संकलन के लिए लगाया गया है। जानकारी के मुताबिक कुसुमखेड़ा चौराहे पर राधिका ज्वेलर्स के नाम से एक शॉप है। शुक्रवार की शाम को शॉप मालिक नवनीत शर्मा दुकान बंद कर अपने घर चला गया था। रविवार की सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा और दुकान का शटर ऊपर किया तो वह हक्का बक्का रह गया। दुकान में समान बिखरा हुआ था। शोकेस में रखे चांदी और सोने के आभूषण खायब थे। चोरों द्वारा गैस कटर से तिजोरी को भी काटने का प्रयास किया गया लेकिन वह सफल नहीं हो पाए। जैसे ही मामले की सूचना मुखानी पुलिस को लगी तो पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन फानन में एसओ सुशील जोशी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।
दीवार तोड़ कर ज्वेलरी शॉप में घुसे चोर
राधिका ज्वेलर्स में चोरों ने लगभग 25 किलो चांदी और 300 ग्राम सोने के आभूषणों में हाथ साफ किया है। चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए चोर निर्माणाधीन दुकान से अंदर घुसे और दीवार को काट कर ज्वेलरी शॉप में वारदात को अंजाम दिया गया।
साक्ष्य संकलन के लिए घटना स्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम
राधिका ज्वेलर्स में हुई लगभग एक करोड़ की ज्वेलरी चोरी मामले में मुखानी पुलिस जांच में जुट गई है। घटना स्थल पर साक्ष्य संकलन के लिए फॉरेंसिक टीम डटी हुई है। शॉप के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को टीम खंगालने में लगी हुई है।
किराए पर दी थी मकान मालिक ने बगल की दुकान
जिस दुकान की दीवार तोड़ कर चोर ज्वेलरी शॉप में दाखिल हुए उस दुकान मालिक द्वारा बिना जांच पड़ताल के कुछ लोगों को पिछले 40 दिनों से दुकान किराए पर दी थी। जिसका एक माह का किराया दुकान मालिक को दिया गया था। आरोपियों द्वारा कपड़े का शो रूम बनाने की बात कह कर दुकान में काम चला रखा था। हैरत की बात तो यह है किराएदारों का दुकान मालिक के पास न तो नंबर है और न ही आधार कार्ड। सभी लोग मौके से फरार है।
एसपी सीटी मनोज कत्याल ने बताया कि मुखानी क्षेत्र स्थित ज्वेलरी शॉप में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। अभी ज्वेलरी शॉप मालिक द्वारा तहरीर नहीं दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : हल्द्वानी से लापता हुए 3 स्कूली छात्र
उत्तराखंड खनन विभाग को मिला गोल्ड अवॉर्ड
उत्तराखंड: 25 हजार की घूस लेते पकड़ा गया फारेस्टर, सतर्कता टीम का बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: जनता की शिकायतों पर सख्त आयुक्त, तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश
रुद्रपुर :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का “मिशन संवाद” हो रहा सफल
सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज
उत्तराखंड मे गैस और ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति, घबराने की जरूरत नहीं : मुख्य सचिव
देहरादून :(बड़ी खबर) दिल्ली जाकर 3 पूर्व विधायक, पूर्व मेयर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और चैयरमैन सहित 6 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल
देहरादून :(बड़ी खबर) खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए नया आदेश
उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश शुरू 
