- पंजाबी समाज में धूमधाम से मनाया गुरु मां लोहड़ी उत्सव
👉 वॉइस ऑफ़ पंजाब के सिंगर मनीष कबीर के गानों पर खूब थिरके लोग ।
👉 पंजाबी मेधावी बच्चों का हुआ सम्मान ।
👉 200 बच्चों ने मंच से पंजाबी लोहड़ी पर दी प्रस्तुति ।
मनीष कबीर के गाने
👉 सानू एक पल चैन ना आवे ।
👉 काली काली जुल्फों के फंदे ना डालो ।
👉 यह जो हल्का-हल्का सुरूर है ।
👉 दमा दम मस्त कलंदर
तू माने या ना माने दिलदारा ।
रामपुर रोड स्थित शकुंतलम लान में हल्द्वानी पंजाबी जनकल्याण समिति द्वारा धूमधाम से गुरु मां लोहड़ी उत्सव मनाया गया, जिसमें वॉइस ऑफ़ पंजाब के सिंगर मनीष कबीर व उनकी टीम के कलाकारों द्वारा लोहड़ी प्रज्जवलन एवं मंच पर धमाकेदार पंजाबी थीम पर प्रस्तुति दी गई । संस्था हर साल लोहड़ी उत्सव को धूमधाम से मनाती आई है, इस साल भी संस्था ने खूब धूमधाम से लोहड़ी उत्सव का आयोजन किया । मंच पर विभिन्न डांस अकैडमी के लगभग 200 बच्चे अपनी प्रस्तुति पंजाबी लोहड़ी थीम पर दी ।
हल्द्वानी समाज में उल्लेखनीय कार्य करने वाली दो संस्थाए चार साहिबजादे ग्रुप व इनर व्हील क्लब को हल्द्वानी पंजाबी जनकल्याण समिति द्वारा मानव ढींगरा ने अपने पिताजी जी स्वर्गीय प्यारा चंद ढींगरा स्मृति में संस्था सम्मान से सम्मानित किया गया । लोहड़ी उत्सव में दसवीं और बारहवीं में जिन पंजाबी बच्चों ने 85% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं उन्हें स्वर्गीय रमेश चंद्र मोंगा की स्मृति में आम्रपाली यूनिवर्सिटी द्वारा मेधावी सम्मान से सम्मानित किया गया ।
जिन नवजात बच्चों एवं जिन नव विवाहित पंजाबी जोड़ों की पहली लोहड़ी है उनके साथ संस्था लोहड़ी प्रज्जवलित की गई एवं उनको उपहार भी दिए गए ।
कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र एवं गोवा भगत सिंह कोशियारी, भाजपा अल्मोड़ा प्रभारी प्रदीप बिष्ट, आदि रहे ।
कार्यक्रम में मुख्य प्रायोजक गुरु मां इलेक्ट्रॉनिक्स, आम्रपाली यूनिवर्सिटी, आशियाना फर्नीचर, उषा ट्रेडर्स, शकुंतलम बैंक्विट, तनिष्क, होटल अशोका दी ग्रैंड, जी के फोटो वर्ल्ड, दीप कैटरर्स, आदि रहे ।
मंच पर संचालन पंजाबी वूमेन क्लब की नीतू साहनी व हरिमोहन अरोड़ा मोना द्वारा किया गया ।
प्रायोजक अभिमन्यु ढींगरा, संजय पसरिचा, कपिल आर्या, शालिनी व आस्था गुम्बर, उमंग वासुदेवा, अंकुर बजाज, आदि उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम संयोजक हरिमोहन अरोड़ा, संरक्षक सुभाष मोंगा, कश्मीरी लाल साहनी, रमेश सडाना, अध्यक्ष प्रदीप कक्कड़, महामंत्री मुकेश ढींगरा, उपाध्यक्ष संजीव आनंद, उमंग वासुदेवा, राजीव बग्गा, प्रेम मदान, पुनीत साहनी, दिनेश मानसेरा, ज्ञान स्वरूप ग्रोवर, चन्द्र शेखर वर्मा, कनिष्क धींगरा, राजीव वाही, अशोक राजपाल, संदीप गांधी, महेश आहूजा हन्नी, पंकज कपूर, किशन लाल राजपाल, रश्मि राजपाल, पूनम क्वात्रा, पूजा बग्गा, अनीमेष गिरधर, आदि उपस्थित थे ।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: धारचूला में महिला की मौत से हड़कंप, घर में मिले खून के निशान, लिव-इन पार्टनर फरार
उत्तराखंड : यहां महिला की हत्या, लिव-इन पार्टनर फरार
हल्द्वानी: CM धामी के निर्देश पर अवैध धार्मिक संरचना पर कार्रवाई, राजपुरा में अवैध मजार हटाई गई
हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई
अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस को दिया राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखंड
भाजपा में भीमताल सीट को लेकर दावेदारी शुरू, कमलेश भट्ट ने संगठन के सामने रखी अपनी बात
अग्निवीर योजना खत्म कर सेना में नियमित भर्ती बहाल करे केंद्र, यशपाल आर्य ने उठाई मांग
हिमाचल से दोगुने बजट वाला हुआ उत्तराखंड! अमित शाह के सामने CM धामी ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां
देहरादून में अमित शाह ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा? कांग्रेस पर भी साधा निशाना, पढ़िए पूरा संबोधन 
