ड्यूटी में लापरवाही/ अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं, नैनीताल एसएसपी का बड़ा कदम
चौकी इंचार्ज व एक सिपाही को किया निलंबित
जनपद पुलिस विभाग में अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा को सर्वोपरि रखते हुए, *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा* द्वारा आज दिनांक 28/04/2025 को 02 पुलिसकर्मियों के विरुद्ध *निलंबन की कठोर कार्यवाही* अमल में लाई गई है। यह कार्यवाही विभागीय सख्ती और जवाबदेही को स्थापित करने की दिशा में की गई है।1. उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार (चौकी प्रभारी राजपुरा)
दिनांक 27/28-04-2025 को रात्रि अधिकारी ड्यूटी के दौरान एक आत्महत्या की सूचना उच्च अधिकारियों को न देने, घटनास्थल से साक्ष्य न जुटाने तथा थाने की अन्य टीम द्वारा पकड़े गए व्यक्ति पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई न करने जैसी गंभीर लापरवाही के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
2. कांस्टेबल 113 स0पु0 सुनील कुमार (पुलिस लाइन)
दिनाँक- 26-04-2025 को पुलिस लाइन के मुख्य गेट पर ड्यूटी के दौरान अनुपस्थित पाए जाने, तथा पूर्व में भी कई बार सीओ लाइन एवम आर0आई0 द्वारा समझाए जाने व
चेतावनी दिए जाने के बावजूद
पर भी अनुशासनहीनता एवं गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार करने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
साथ ही मामले में प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन की भी विभागीय जांच खोली गई है।
SSP का स्पष्ट संदेश-
“जनपद नैनीताल पुलिस में अनुशासन और कर्तव्यपालन सर्वोपरि है। ड्यूटी में लापरवाही, अनुशासनहीनता अथवा उत्तरदायित्वहीन व्यवहार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग की गरिमा, आम जनता का विश्वास और पुलिस की साख बनाए रखने हेतु सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।
सभी पुलिसकर्मी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से करें।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड का मान बढ़ाने वाले आयुष सेमवाल को यूपीएससी (अईएएस) की परीक्षा पास करने की ढेर सारी बधाई
नैनीताल : खाड़ी देशो में कोई फंसा है तो ध्यान दे!
नैनीताल: मुक्तेश्वर में बेलगाम निर्माण पर आयुक्त का डंडा, अवैध इमारतों की जांच के निर्देश
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ऊंचापुल अतिक्रमण, DM का चल गया चाबुक
उत्तराखंड : यहां होली में परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड : यहां होली मना कर लौटी टीचर ने उठाया आत्मघाती कदम
हल्द्वानी: काठगोदाम में दिनदहाड़े नाबालिगों ने युवक को घोंपा चाकू, क्षेत्र में मचा हड़कंप
उत्तराखंड : यहाँ सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में रिदित, अभिनय, अंशुमन,कार्तिक और शिवांश नें किया कमाल
उत्तराखंड : यहां आंगनबाड़ी राशन सेंट्रल गोदाम पर छापा, बाल श्रमिक मिलने से हड़कंप
उत्तराखंड: इंसानियत शर्मसार: सड़क हादसे के मृतक के शव से मोबाइल और अंगूठी उड़ाने वाले दो ‘गिद्ध’ गिरफ्तार 
