हल्द्वानी- (बड़ी खबर) CM के निर्देश पर अवैध मदरसा ध्वस्त

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी– उत्तराखंड में अवैध मजार और मदरसों को लेकर पुष्कर धामी सरकार सख्त है। उसी कड़ी नैनीताल के ज्योलिकोट में संचालित अवैध मदरसे प्रशासन और पुलिस की टीम ने जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया। अवैध मदरसे को ध्वस्त कर दिया गया है। बीते दिनों ज्योलिकोट के वीरभट्टी गांव के समीप एक अवैध मदरसे का खुलासा हुआ था। प्रशासन के छापे दौरान मदरसे में 24 नाबालिग छात्र बीमार स्थिति में पाए गए। मदरसे को सील कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : यहां आंगनबाड़ी राशन सेंट्रल गोदाम पर छापा, बाल श्रमिक मिलने से हड़कंप

सरकार की जमीन पर अवैध रूप से बने मदरसे को ध्वस्त किया गया। एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि अवैध रूप से बनाए गए इस मदरसे के संचालकों को नोटिस जारी कर जमीन के दस्तावेज मुहैय्या कराने को कहा गया था, लेकिन असंतुष्ट होकर आज इसका 266.05 स्क्वायर मीटर हिस्सा अवैध पाते हुए ध्वस्त कर दिया गया। मदरसे के संचालकों को अवैध निर्माण खुद तोड़ने के निर्देश दिए गए लेकिन नहीं तोड़े जाने के बाद सरकारी सिस्टम से इसे तोड़ दिया गया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

1 thought on “हल्द्वानी- (बड़ी खबर) CM के निर्देश पर अवैध मदरसा ध्वस्त

Comments are closed.