Haldwani News- विगत शनिवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज के छात्रों का एक वीडियों सोशल मीडिया में वायरल हुआ था तथा उस वीडियो को रैंिगग से जोड़कर दिखाया गया। मामले की जांच हेतु आज दिनांक 7-3-2022 सोमवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य कार्यालय में एंटी रैगिंग समिति की बैठक आयोजित हुयी।
बैठक में समिति नेे एम0बी0बी0एस0 प्रथम वर्ष के छात्रों से वायरल वीडियों के संबंध में विस्तार से जानकारी ली, तथा छात्र-छात्राओं से पूछा गया कि कॉलेज में किसी प्रकार की रैंिगग या कोई परेशानी सीनियर छात्रों द्वारा होती है, या कोई अन्य परेशानी किसी भी छात्र व छात्राओं को हो तो बता सकता है यह सब गोपनीय रखा जायेगा, परंतु सम्स्त छात्र-छात्राओं ने किसी भी परेशानी व रैंिगग होने से मना कर दिया गया और स्वेच्छा से बाल कटवाने की बात कही। वही समिति ने सीनियर छात्रों से वार्ता की व रैगिंग से संबंधित सभी कानूनी जानकारी दी तथा कहा गया कि कोई भी सीनियर छात्र या छात्रा रैगिंग में शामिल पाया गया तो कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
बैठक में एसपी सिटी हरबंश सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह, डा0 अरूण जोशी, प्राचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज, ंअभिभावक समिति की ओर से डा0 चारू पंत, डा0 एच0एस0 पांडे, डा0 जी0एस तितयाल डा0 विनीता रावत, डा0 उर्मिला पलड़िया, कुसुम दिगारी, हरिमोहन उपाध्याय, अमित दुम्का, मीडिया से गणेश पांडे व दिनेश जोशी मौजूद थे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: कपकोट की नई उड़ान: ग्रामीण बागेश्वर बना एडवेंचर टूरिज्म का चमकता सितारा
डॉ. मोहन भागवत बोले — देश को चाहिए उत्तराखंड जैसा UCC
उत्तराखंड: बाप को घर से निकाला, पैसा भी नहीं दिया — फिर प्रशासन ने दिखाई सख्ती, अब बेटे से वसूले जाएंगे 1.50 लाख
उत्तराखंड: औली में पहली बार दो स्लोप पर होगी राष्ट्रीय स्कीइंग चैंपियनशिप
उत्तराखंड: शादी में शामिल होने आए जवान का निधन, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
उत्तराखंड: फिर बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी का अलर्ट
उत्तराखंड : यहां BYKE चला रहे नाबालिगों के अभिभावकों पर 25-25 हजार रुपये जुर्माना
उत्तराखंड : यहां युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, इनपर लगाए आरोप
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) हल्द्वानी से जयपुर के लिए एसी स्लीपर बस सेवा शुरू
उत्तराखंड : यहां एक और भ्रष्टाचारी 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गरफ्तार 

