हल्द्वानी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में 100 वर्ग गज से नीचे के रजिस्ट्री बैनामों के प्लॉटो/भूखण्डों की जांच हेतु जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय हल्द्वानी के अन्तर्गत रविवार को 4 टीमों का गठन कर नैनीताल, भवाली, हल्द्वानी एवं रामनगर क्षेत्र में सर्वेक्षण/सत्यापन का कार्य किया गया।
सिटी मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेयी के नेतृत्व में टीम द्वारा हल्द्वानी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम देवला तल्ला पंजाया, गौलापार में 100 वर्ग गज से कम क्षेत्रफल के 16 प्लाटों की रजिस्ट्री की जांच की गई जिसमें से 10 प्लाटों की रजिस्ट्री बैनामें की प्रति सम्बन्धित व्यक्तियों के द्वारा उपलब्ध नहीं कराई गई। तथा 6 के द्वारा अवगत कराया कि सभी के द्वारा स्टाम्प में भूमि क्रय की गई, जिसे भी मौक़े पर दिखाया नहीं गया साथ ही किसी प्रकार का भवन मानचित्र स्वीकृति की प्रति भी उपलब्ध नहीं कराई गई।

इसके उपरांत टीम द्वारा ग्राम गौजाजाली उत्तर बरेली रोड हल्द्वानी में 100 वर्ग गज से कम क्षेत्रफल के 20 प्लाटों का का सत्यापन किया गया, जिसमें से 11 व्यक्तियों द्वारा मानचित्र की स्वीकृति प्राप्त नहीं की गई थी, तथा अन्य 9 व्यक्तियों द्वारा मानचित्र स्वीकृति का उल्लघन कर मार्गाधिकार एवं सैट बैक में निर्माण का कार्य किया गया।
तीसरी टीम द्वारा पूछड़ी रामनगर में 20 प्लाटों का सत्यापन किया गया जिनमें से 7 व्यक्तियों द्वारा प्लाटो की रजिस्ट्री व बैनामा दिखाया गया तथा 13 के द्वारा रजिस्ट्री व बैनामा नहीं दिखाया गया साथ सभी के द्वारा मानचित्र भी नहीं दिखाया गया।
चौथी टीम में सचिव जिला विकास प्राधिकरण विजय नाथ शुक्ल के नेतृत्व में नैनीताल, भवाली में चलाए गए अभियान में नैनीताल बूचड़ खाने में 29 तथा भवाली में 18 सत्यापन कराए गए सभी के द्वारा किसी भी प्रकार का भवन नक्शा उपलब्ध नहीं कराया गया।
चलाए जा रहे उक्त अभियान के सम्बन्ध में सचिव जिला विकास अधिकारी ने अवगत कराया कि
इस कार्यवाही के उपरांत सम्बंधित के खिलाफ उत्तराखण्ड नगर एवं ग्रामनियोजन व विकास अधिनियम तथा उत्तराखंड भवन उप विधि का उल्लघन पाए जाने पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
सत्यापन हेतु गठित की गई टीम में राजस्व एवं अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :दोस्त की बहन को झांसा देकर दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड : शैलेश मटियानी शैक्षिक पुरस्कार से सम्मानित हुए ये 19 शिक्षक
उत्तराखंड में शुरू हुई नंदा देवी की बड़ी जात, कुरुड़ से कैलाश रवाना हुई यात्रा
हल्द्वानी बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामला, सुप्रीम कोर्ट में 9 सितंबर को आ सकता है फैसला
उत्तराखंड: पहाड़ी फलों से जैम-चटनी बनाकर आत्मनिर्भर बन रहीं हल्द्वानी की महिलाएं, बड़े शहरों तक पहुंच रहे उत्पाद
31 साल से लटका जमीन का मामला पहुंचा जनसुनवाई में, दीपक रावत ने अफसरों को दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश
CM धामी ने पूर्वोत्तर के युवाओं से कहा- ‘देवभूमि उत्तराखंड आपका अपना घर है’, बोले- युवा शक्ति ही विकसित भारत की ताकत
उत्तराखंड: सवा दो साल से अधिसूचना का इंतजार, बिंदुखत्ता में 22वें दिन भी जारी रही पदयात्रा
उत्तराखंड में मदरसों पर धामी सरकार का बड़ा एक्शन, देहरादून में 3 और हल्द्वानी में 2 पर कार्रवाई
BJP की बड़ी तैयारी, हल्द्वानी में 10 सितंबर को जुटेंगे 5 हजार पूर्व सैनिक; नितिन नवीन रहेंगे मौजूद 
