Haldwani News-चुनाव प्रचार के आखरी दिन कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने हल्द्वानी के एम. बी. इंटर कॉलेज ग्राऊंड में जनसभा कर लोगो से कांग्रेस को जीताने की अपील की। प्रियंका गांधी ने कहा की मेरी दादी इंदिरा गांधी का उत्तराखंड से गहरा रिश्ता था। दादी मुझे हमेशा उत्तराखंड की प्रकृति और पर्यावरण के बारे में बताती थी तथा उन्होंने यहाँ के लोगो के संघर्षमयी जीवन और जीवटता से भी परिचित कराया।
ऐसी ही जीवट और कर्मठ शख्सियत के रूप में एक इंदिरा जी आपको मिली, आपकी इंदिरा हृदयेश। उन्होंने उत्तराखंड और आपके लिए बहुत कार्य किये और विकास का पर्याय बनी। प्रियंका गांधी ने विकास के मायने समझाते हुए मुख्यमंत्री की विधानसभा खटीमा का जिक्र करते हुऐ उन्होंने बताया कि खटीमा के मुकाबले हल्द्वानी में विकास हुआ है जो स्पष्ठ दिखायी देता है और यह सब इंदिरा जी की देन है। विपक्ष की नेता रहते हुए भी उन्होंने विकास के लिए हरसंभव प्रयास किये और यही वजह है कि आपका उनके प्रति लगाव मुझे आज साफ दिखायी दे रहा है। आज उन्ही के बेटे सुमित हृदयेश हल्द्वानी से कांग्रेस के उम्मीदवार है। हमें गर्व है उनमें भी वही आदर्श है, वही चाहत है आपके लिए कार्य करने की। हल्द्वानी के समग्र विकास के लिए आप सुमित हृदयेश को जीताकर विधानसभा भेजें ताकि इंदिरा जी के अधूरे सपनो को साकार किया जा सकें।
सुमित कांग्रेस का भविष्य : हरीश रावत।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सभा को सम्बोधित करते हुए भावुक हो गए और कहाँ की सुमित मेरा बेटा है इसे भारी मतों से विजय बनाये और ये कांग्रेस का भविष्य है।
प्रियंका के सारथी बने सुमित:
चुनाव प्रचार के आखरी दिन कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का यहाँ FTI स्थित हेलीपैड पर कांग्रेसजनों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इसके उपरांत प्रियंका के आग्रह पर हल्द्वानी से कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश ने स्वयं गाड़ी ड्राइव कर उनको जनसभा स्थल तक लेकर आए।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: जंगल में मिली महिला की सड़ी-गली लाश, इलाके में सनसनी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) निगम में आधार सेंटर का शुभारंभ, UCC के भी बनेगे सर्टिफिकेट
अल्मोड़ा: प्रसिद्ध लोकगायक दीवान कनवाल का निधन, शोक की लहर
रामनगर : राहुल सिंह दरम्वाल कर सकते हैं नई परी की शुरुआत
उत्तराखंड : (गजब )एक ही भूमि को फर्जीवाड़े से दो बार बेचा, दंपति पर केस
उत्तराखंड : देवभूमि की बेटी ने बढ़ाया मान: हेमा बनीं लेफ्टिनेंट कर्नल
हल्द्वानी : गैस की कालाबाजारी पर छापा! अवैध रिफिलिंग का भंडाफोड़, सिलेंडर-उपकरण बरामद
पहली बार हुआ ऐसा! CM धामी ने 200 अग्निवीरों के साथ किया सीधा संवाद
उत्तराखंड में हर परिवार को मिलेगी “देवभूमि परिवार आईडी”, विधानसभा में पेश हुआ बड़ा विधेयक
उत्तराखंड:(बधाई) किसान का बेटा भारतीय सेना में बना अफसर 
