हल्द्वानी- जनपद में सामान्य निर्वाचन 2022 की मतदान प्रकिया की सभी तैयारियां एमबी डिग्री कॉलेज में पूर्ण कर ली गई है। इसके तहत जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की मौजूदगी में दुरूस्थ क्षेत्रों की 24 पोलिंग पार्टियों को शनिवार को एमबीजीआईसी के मैदान से रवाना किया।
श्री गर्ब्याल ने कहा कि पीठासीन अधिकारी/मतदान अधिकारी को जो दायित्व दिये गये है वे उन दायित्वों को जिम्मेदारी के साथ पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि सम्बन्धित मतदान टोलियांे से कहा कि आपस में समन्वय बनाये रखने के लिए व्हाट्सप ग्रुप अवश्य बना लें तांकि सूचनाओं का आदान-प्रदान हो सके।उन्होने कहा कि मतदान शुरू होने से पहले 01 घण्टे पूर्व ही सभी व्यवस्थाऐ पूर्ण कर लें साथ ही ईवीएम, तथा वीवीपैट से कतई छेड़छाड़ न करें, इसके अलावा मतदाता सूची, मतदान रजिस्टर, सील, टैग व महत्वपूर्ण दस्तावेज आदि सामग्री भली-भंाति चैक करने के उपरान्त ही अपने गन्तव्यों को प्रस्थान करें। उन्होंने कहा कि कई दुरूस्थ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है इस हेतु विशेष सर्तकता बरतें साथ ही मतदान दिवस पर मतदान अभिकर्ताओं की उपस्थिति मे मौक पोल करने के उपरान्त ही मतदान प्रक्रिया शुरू कराना सुनिश्चित करें।
साथ ही यदि किसी प्रकार की समस्यायें उत्पन्न होती है तो चुनाव से जुडे उच्च अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर समस्याओें का निराकरण करें तांकि चुनाव बाधित ना हो।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. संदीप तिवारी, संयुक्त मजिस्टेªट प्रतीक जैन, उपजिलाधिकारी योगेश मेहरा, तहसीलदार प्रियंका रानी आदि मौजूद थे।अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रामनगर नगर पालिका में औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, कमिश्नर दीपक रावत ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखंड: रामनगर में सड़कों का हाल देखने अचानक पहुंचे दीपक रावत, अधिकारियों को मिली साफ डेडलाइन
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा मिलेगा? अजय भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट, सरकार की तैयारी तेज
उत्तराखंड: रामनगर नगर पालिका के कामकाज पर उठे सवाल, डीएम ने जांच के लिए बनाई समिति
चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड बनाने की ओर उत्तराखंड, बद्रीनाथ और गंगोत्री में बढ़ी भीड़
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप का हुआ समापन, अलग-अलग वर्गों में इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी
उत्तराखंड: रामनगर तहसील में मंडलायुक्त दीपक रावत का निरीक्षण, दाखिल-खारिज के मामलों पर जताई नाराजगी
दिल्ली से लौटते ही आपातकालीन केंद्र पहुंचे CM धामी, 179 ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स के रेस्क्यू की ली जानकारी
गल्ले तोड़े, नकदी उड़ाई और AC आउटर ले गए…हल्द्वानी में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
चीन में उत्तराखंड का नाम रोशन, सानिया और पार्थ ने WorldSkills 2026 में भारत को दिलाए दो सिल्वर 
