हल्द्वानी: पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट ने बताया कि उत्तराखण्ड राज्य के कुमाऊँ द्वार से दो ट्रेनें पूर्व में मुंबई को संचालित की जा रही थी एक ट्रेन हर शुक्रवार को रामनगर से लालकुआं, किच्छा,बरेली होते हुए मुम्बई को चल रही थी ।
दूसरी ट्रैन हर बृहस्पतिवार काठगोदाम से लालकुंआ , किच्छा, बरेली होते हुए मुंबई को स्पेशल ट्रेन चल रही है।
उनके द्वारा केंद्रीय रेल मंत्री जी को लगातार पत्र लिखकर यह मांग की गई थी कि मुंबई के लिए ट्रेन बढ़ाई जाए जिसको देखते हुए अब रेल मंत्रालय द्वारा एक ट्रेन हर सोमवार को लालकुंआ से रुद्रपुर, गाजियाबाद, हजरत निजामुद्दीन होते हुए मुंबई को दिनाँक 21 अक्टूबर 2024 से प्रारंभ की जा रही हैं। अब हलद्वानी, लालकुंआ से सप्ताह में तीन दिन मुंबई के लिए ट्रेन संचालित की जा रही हैं। श्री भट्ट ने बताया कि कुमाऊं मंडल की जनता के लिए मुंबई जाने आने के लिए अच्छी सुविधा हो गयी है। साथ ही बाहर से आने वाले पर्यटक इस ट्रेन के माध्यम से कुमाऊँ मंडल में आएंगे जिससे कि यहां की आर्थिकी की और सुदृढ़ होगी।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 