देहरादून : मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में सिंचाई और कृषि विभाग में चयनित 483 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इनमें 473 पद सिंचाई विभाग और 10 पद कृषि विभाग के हैं।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री Bhuvan Chandra Khanduri को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने ऐसे उत्तराखंड का सपना देखा था…जहां युवाओं को उनकी मेहनत और प्रतिभा के आधार पर पहचान मिले।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नियुक्ति पत्र युवाओं की मेहनत, लगन और संकल्प का सम्मान है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी युवा पूरी ईमानदारी और सेवा भाव से अपने दायित्व निभाएंगे और राज्य के विकास में योगदान देंगे।
उन्होंने कहा कि पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से ही योग्य और ईमानदार लोगों का चयन संभव होता है। राज्य सरकार ने देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया है…जिसका असर अब भर्ती प्रक्रियाओं में दिखाई दे रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले साढ़े चार वर्षों में करीब 33 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में देश विकसित भारत-2047 के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है और राज्य सरकार भी सिंचाई व कृषि क्षेत्र को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जीएसडीपी विकास दर 7.23 प्रतिशत दर्ज की गई है और पिछले चार वर्षों में प्रति व्यक्ति आय में लगभग 41 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। साथ ही बेरोजगारी दर में रिकॉर्ड गिरावट आई है और रिवर्स पलायन में भी वृद्धि हुई है।
सिंचाई मंत्री Satpal Maharaj ने कहा कि प्रदेश में पारदर्शी और योग्यता आधारित भर्ती प्रक्रिया को लगातार मजबूत किया जा रहा है। वहीं कृषि मंत्री Ganesh Joshi ने कहा कि सख्त नकल विरोधी कानून लागू होने के बाद मेहनती और योग्य युवाओं को ही नौकरी मिल रही है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: कार पर नीली बत्ती, ‘भारत सरकार’ का बोर्ड और हाथ में एयरगन…पुलिस ने खोला पूरा फर्जीवाड़ा
नैनीताल: जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, आज होगी शोक सभा
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन पर विधायक की टिप्पणी से भड़के ग्रामीण, 27 सितंबर की रैली का ऐलान
उत्तराखंड: हिंदी दिवस पर प्रदेशवासियों को CM धामी की शुभकामनाएं, कही ये बात
चारधाम यात्रा ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड, गंगोत्री में पहली बार 7.84 लाख श्रद्धालु
उत्तराखंड: अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की झलक, रुद्रपुर में युवाओं के लिए बनेगा बड़ा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
उत्तराखंड: ‘मेरा पहाड़, मेरा रोजगार’, छात्रों की बात सुनकर CM धामी ने दिया बड़ा संदेश
उत्तराखंड : अग्निवीर भर्ती का शेड्यूल जारी, जानिए किस जिले के युवाओं की कब होगी भर्ती
बच्चों का भविष्य संवारने दिल्ली गई कविता, संदिग्ध मौत की खबर से अल्मोड़ा में मचा कोहराम 
