हल्द्वानी। गर्म हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बृहस्पतिवार दोपहर में हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह से ही दोपहर जैसी तपन महसूस हुई। गर्मी से लोगों पसीने से तरबतर हो गए। कई लोग सिर ढककर घरों से निकले। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल राहत के आसार नहीं हैं। गर्मी के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने भी सभी अस्पतालों को अलर्ट कर दिया है।
दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम दिखाई दी। पार्क, बाजार और चौराहों पर सामान्य दिनों की तुलना में कम भीड़ रही। सबसे ज्यादा परेशानी दोपहिया वाहन चालकों और बाहर काम करने वाले लोगों को हुई।

हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुक्तेश्वर की ठंडी वादियां भी गर्मी से अछूती नहीं रही। यहां भी अधिकतम तापमान 30 का आंकड़ा पार कर 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने लोगों को तेज धूप में घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है।
हल्द्वानी में गर्मी से बचने के लिए चेहरा ढककर जाते लोग।
अमर उजाला
30.46
डिग्री रहा मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान
बढ़ता गया तापमान
सुबह 10:30 बजे
36.0°C
दोपहर 12:30 बजे
39.0°C
दोपहर 02:30 बजे
41.0°C
शाम 05:00 बजे
40.4°C
शुक्रवार और शनिवार को एक बार फिर मौसम बदलने के संकेत मिल रहे हैं। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण शुक्रवार से पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बन रही है। मैदानी इलाकों में इसका बहुत असर दिखाई नहीं देगा। पर्वतीय जिलों से लगे मैदानी क्षेत्रों में हल्का असर हो सकता है। रविवार से फिर मौसम में गर्माहट शुरू हो जाएगी। – डॉ. चंद्र सिंह तोमर, निदेशक मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: कार पर नीली बत्ती, ‘भारत सरकार’ का बोर्ड और हाथ में एयरगन…पुलिस ने खोला पूरा फर्जीवाड़ा
नैनीताल: जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, आज होगी शोक सभा
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन पर विधायक की टिप्पणी से भड़के ग्रामीण, 27 सितंबर की रैली का ऐलान
उत्तराखंड: हिंदी दिवस पर प्रदेशवासियों को CM धामी की शुभकामनाएं, कही ये बात
चारधाम यात्रा ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड, गंगोत्री में पहली बार 7.84 लाख श्रद्धालु
उत्तराखंड: अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की झलक, रुद्रपुर में युवाओं के लिए बनेगा बड़ा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
उत्तराखंड: ‘मेरा पहाड़, मेरा रोजगार’, छात्रों की बात सुनकर CM धामी ने दिया बड़ा संदेश
उत्तराखंड : अग्निवीर भर्ती का शेड्यूल जारी, जानिए किस जिले के युवाओं की कब होगी भर्ती
बच्चों का भविष्य संवारने दिल्ली गई कविता, संदिग्ध मौत की खबर से अल्मोड़ा में मचा कोहराम 
