देहरादून (उत्तराखंड): अवैध खनन सामग्री से भरी ट्रैक्टर ट्राली को रोकने के दौरान वन विभाग के एक कर्मी पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। ट्रैक्टर चालक ने उसे कुचलने की कोशिश की…जिसमें वन कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल कर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दबिश के दौरान हुआ हमला
जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात वन विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि मोट नदी क्षेत्र में अवैध खनन किया जा रहा है। इसके बाद रेंजर के निर्देश पर टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।
मौके पर कुछ मजदूर ट्रैक्टर ट्राली में अवैध रूप से निकाले गए पत्थर भर रहे थे। जैसे ही वन विभाग की टीम ने ट्रैक्टर को रोकने की कोशिश की, चालक ने वाहन को तेज रफ्तार से आगे बढ़ा दिया।
वन कर्मी को कुचलने की कोशिश का आरोप
आरोप है कि चालक ने वन कर्मी मोहम्मद इनाम पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की। किसी तरह उन्होंने खुद को बचाया…लेकिन इस दौरान उनके पैर में गंभीर चोट लग गई।
ट्रैक्टर लेकर फरार हुआ चालक
घटना के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली लेकर मौके से फरार हो गया। बाद में वन विभाग की टीम ने ट्रैक्टर मालिक के घर पहुंचकर वाहन को कब्जे में ले लिया।
पुलिस में तहरीर, जांच शुरू
वन विभाग के रेंजर की ओर से सहसपुर कोतवाली में आरोपी चालक के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पहले भी हो चुके हैं हमले
बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में अवैध खनन रोकने के दौरान पहले भी सरकारी कर्मियों पर हमले की घटनाएं हो चुकी हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: CM धामी ने बनबसा-टनकपुर के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएं
अब देहरादून तक सीमित नहीं रहेगी कैबिनेट, बनबसा से धामी सरकार ने दिया बड़ा संदेश
उत्तराखंड: धामी के पिता के श्राद्ध से लेकर मोहम्मद दीपक मामले पर राजेश शुक्ला ने कांग्रेस को घेरा
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक में विस्तार से पढ़िए निर्णय, लालकुआं के लिए भी फैसला
चंपावत-(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक हुई खत्म, 24 महत्वपूर्ण निर्णय
हल्द्वानी: इंस्पिरेशन अकादमी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, राज्य रैंकिंग प्रतियोगिता में 4 पदक जीते
उत्तराखंड से राज्यसभा जाएंगे दिनेश आर्य, भाजपा ने जारी की सूची
स्पार्टाथलॉन में रिकॉर्ड बनाने वाले सुगौरव गोस्वामी का हल्द्वानी में भव्य स्वागत, 246 KM की रेस में रचा कीर्तिमान
उत्तराखंड : अग्निवीर भर्ती रैली पांच अक्टूबर से, 23 अक्टूबर तक चलेगी भर्ती प्रक्रिया 
