रामनगर : उत्तराखंड के रामनगर में एक संविदा कर्मी की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। मृतक के परिवार ने बिजली विभाग के कुछ कर्मचारियों और अधिकारियों पर मारपीट कर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार बैलपड़ाव निवासी देवेंद्र कालाढूंगी थाना क्षेत्र के बैलपड़ाव स्थित विद्युत सब स्टेशन में संविदा कर्मी के रूप में काम करता था। बताया जा रहा है कि गुरुवार दोपहर वह किसी काम से रामनगर गया हुआ था। इसी दौरान भवानीगंज इलाके में उसके साथ मारपीट की घटना हुई।
मृतक के मौसेरे भाई अशोक कुमार ने बताया कि उन्होंने कुछ लोगों को देवेंद्र के साथ मारपीट करते देखा। आरोप है कि मारपीट के बाद उसे जबरन कार में बैठाकर ले जाया गया। बाद में कुछ लोग देवेंद्र को गंभीर हालत में रामनगर सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का आरोप है कि बिजली विभाग से जुड़े कुछ लोगों ने देवेंद्र के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलते ही रामनगर पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, ताकि मौत के असली कारणों का पता लगाया जा सके।
पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



बागेश्वर : कक्षा 2 के छात्र गोलू पुरी पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य
लालकुआं :(दुखद) यहां सड़क हादसे में युवक की मौत, घर में कोहराम
खटीमा में CM धामी ने बजाया ढोल, एकलव्य स्कूल के लिए 10 करोड़ का ऐलान, देशभर से पहुंचे कलाकार
उत्तराखंड: खटीमा के एकलव्य विद्यालय के लिए 10 करोड़ का ऐलान, हॉस्टल का काम भी जल्द होगा शुरू
खटीमा में सजा जनजातीय संस्कृति का रंगमंच, CM धामी ने बजाया ढोल, जुएल ओराम ने किया बड़ा ऐलान
उत्तराखंड: CM धामी ने बनबसा-टनकपुर के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएं
अब देहरादून तक सीमित नहीं रहेगी कैबिनेट, बनबसा से धामी सरकार ने दिया बड़ा संदेश
उत्तराखंड: धामी के पिता के श्राद्ध से लेकर मोहम्मद दीपक मामले पर राजेश शुक्ला ने कांग्रेस को घेरा
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक में विस्तार से पढ़िए निर्णय, लालकुआं के लिए भी फैसला
चंपावत-(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक हुई खत्म, 24 महत्वपूर्ण निर्णय 
