हल्द्वानी: शनिवार को मिनी स्टेडियम में सीडीओ अशोक पांडेय ने 28 जनवरी से 14फरवरी तक होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों को लेकर बैठक ली। राष्ट्रीय खेलों में विभिन्न राज्यों से लगभग 2000 खिलाड़ी और डेलीगेट्स के आने की संभावना है। सीडीओ ने खेल विभाग को इवेंट कंपनी के साथ बेहतर समन्वय बनाते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
बैठक में सीडीओ ने वेन्यू कार्यों के लिए नियुक्त इवेंट कंपनी और अधिकारियों से अब तक की गई तैयारियों की जानकारी ली। साथ ही इवेंट कंपनी ने पीपीटी के माध्यम से उनके द्वारा किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी। पूर्व की बैठक में नैशनल गेम्स को तैयारियों को लेकर विभागों को कार्य पूर्ण करने के लिए डेडलाइन्स दी गई। इसके बावजूद कई विभागों ने तय समय पर कार्य पूरे नहीं किए। सीडीओ ने नाराजगी व्यक्त करते हुए उप खेल निदेशक को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन विभागों के द्वारा नियत तिथि पर कार्य पूरा नहीं किया जाता,ऐसे विभागों की तत्काल सूचना साझा करें जिससे समय पर कार्यों को पूर्ण किया जा सके। साथ ही विभागों को भी सख्त हिदायत दी है कि खेलों की मेजबानी के लिए गए दायित्वों को समय पर पूरा करे। इसमें किसी भी प्रकार की गलती क्षम्य नहीं की जाएगी।
बैठक में खेल विभाग को फुटबॉल, मॉडर्न पेंटाथलॉन के मैदान तैयार होते ही ट्रायल मैच करने, खेलों के लिए रूट फाइनल करने के निर्देश दिए। जिससे अन्य विभाग समय से पार्किंग स्थल, खिलाड़ियों के ठहरने खान पान की आदि की समुचित व्यवस्था की जा सके। गरुड़ ताल सात ताल में माउंटेन बाइकिंग के रूट को तीन दिन के भीतर सत्यापन करने के लिए डीटीडीओ,खेल और आरटीओ को निर्देशित किया।
बैठक में एसपी सिटी प्रकाश चंद्र, सिटी मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेई, आरटीओ गुरुदेव सिंह, मुख्य नगर आयुक्त ऋचा सिंह, सीओ नितिन लोहनी,उप खेल निदेशक राशिका सिद्दीकी, खेल अधिकारी निर्मला पंत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: धारचूला में महिला की मौत से हड़कंप, घर में मिले खून के निशान, लिव-इन पार्टनर फरार
उत्तराखंड : यहां महिला की हत्या, लिव-इन पार्टनर फरार
हल्द्वानी: CM धामी के निर्देश पर अवैध धार्मिक संरचना पर कार्रवाई, राजपुरा में अवैध मजार हटाई गई
हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई
अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस को दिया राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखंड
भाजपा में भीमताल सीट को लेकर दावेदारी शुरू, कमलेश भट्ट ने संगठन के सामने रखी अपनी बात
अग्निवीर योजना खत्म कर सेना में नियमित भर्ती बहाल करे केंद्र, यशपाल आर्य ने उठाई मांग
हिमाचल से दोगुने बजट वाला हुआ उत्तराखंड! अमित शाह के सामने CM धामी ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां
देहरादून में अमित शाह ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा? कांग्रेस पर भी साधा निशाना, पढ़िए पूरा संबोधन 
